रघुनाथपुर : भारतीय जनता पार्टी ने भारतीय सेना के सम्मान में निकाला तिरंगा यात्रा

रघुनाथपुर : भारतीय जनता पार्टी ने भारतीय सेना के सम्मान में निकाला तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय,भारतीय सेना जिंदाबाद,पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंज उठा रघुनाथपुर

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
00
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
00
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार)

सीवान जिला के रघुनाथपुर में रविवार की शाम को भाजपाइयों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के शौर्य को सम्मान देते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। मंडल अध्यक्ष पूर्वी धर्मेन्द्र चौरसिया के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा राजपुर चौक से शुरू होकर मुरारपट्टी स्थित राम जानकी मंदिर पर जाकर समापन हुआ।

तिरंगा यात्रा में शामिल रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष,को ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन मनोज सिंह ने तिरंगा यात्रा के दौरान भारतीय सेना की ओर से आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ की गई कारवाई की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला बेहतरीन ढंग से लिया है।

नए भारत के फौज द्वारा जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान को भी यह पता चल चुका है कि भारत के साथ टकराव उसके बस की बात नहीं है।
तिरंगा यात्रा में शामिल सैकड़ों हिन्दुस्तानियों द्वारा भारत माता की जय,भारतीय सेना जिंदाबाद,पाकिस्तान मुर्दाबाद के जयघोष से रघुनाथपुर गूंज उठा।

यात्रा में राजकुमार शर्मा,मंडल उपाध्यक्ष नरेश मद्देशिया,धनंजय सिंह,गोधन चौबे,नागेंद्र सिंह,मंडल अध्यक्ष रत्नेश सिंह,राजपुर मुखिया बिमलेश प्रसाद सहित अन्य शामिल थे।

 

यह भी पढ़े

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हांसी जिला इकाई का हुआ गठन सैकड़ो पत्रकारों ने ली संघ की सदस्यता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!