रघुनाथपुर : सांदीपनी विद्या मंदिर के छात्रों ने किया  छठ पूजा का आयोजन

रघुनाथपुर : सांदीपनी विद्या मंदिर के छात्रों ने किया  छठ पूजा का आयोजन

श्रीनारद मीडिया,प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार)

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

सिवान जिले के रघुनाथपुर में स्थित सांदीपनी विद्या मंदिर के परिसर में बिहार के लोकप्रिय एवं महापर्व छठ के नहाए खाए के दिन विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा धूमधाम से छठ पूजा का आयोजन किया गया।विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे विधि विधान से छठ पूजा उत्सव मनाया। सर्वप्रथम पूरे परिसर की सफाई की गई उसके बाद छठ वेदी एवं घाट का निर्माण किया गया। उसके बाद दउरा एवं सुप में सभी पूजन सामग्री को सजाकर एवं विधिवत पारंपरिक छठ गीत गाते हुए सभी बाल छठ व्रती विद्यालय के परिसर में बने छठ घाट पहुँचकर सूरज को अर्घ्य दिया एवं बेदी पूजन करते हुए भगवान भास्कर से सबके कल्याण के लिए प्रार्थना किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्याम नंदन मिश्र (योगाचार्य) ने बच्चों को महापर्व छठ के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि यह मुख्यतः सूर्य के उपासना का पर्व है जो सभी प्राणी को ऊर्जा एवं स्वास्थ्य प्रदान करते हैँ। इसलिए इन्हें हम स्वास्थ्य के देवता भी कहते है। सूर्य के उपासना से सभी मनोकामनायें पूर्ण होती है। यह पर्व स्वच्छता और सादगी का भी प्रतीक है। हम प्रकृति की गोद में प्राकृतिक तत्वों से प्रकृति की ही पूजा करते हैं। अतः महापर्व छठ हम सभी को श्रद्धापूर्वक मनाना चाहिए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी छात्र छात्राओं के साथ विद्यालय की शिक्षिका ममता मिश्र, मीरा पांडे,अख्तरी बनो, रिंकू देवी, रिया सिंह एवं रागिनी कुमारी का विशेष योगदान रहा। बच्चों का यह भक्तिमय कार्यक्रम दर्शकों का मन मोह लिया एवं आसपास मौजूद लोगों ने इस कार्यक्रम की खूब सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!