भोजपुरी के संवर्द्धन हेतु राहुल सांकृत्यायन लोकभाषा भोजपुरी तथागत सम्मान दिया जायेगा
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

लोकभाषा भोजपुरी के संवर्द्धन हेतु तथागत संस्था के संरक्षक डॉ. एन.पी. सिंह, आई.ए.एस. (सेवानिवृत्त) एवं कार्यकारी अध्यक्ष, भारतीय शिक्षा बोर्ड ने के मशहूर साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन के नाम पर “राहुल सांकृत्यायन लोकभाषा भोजपुरी तथागत सम्मान” आरंभ करने का निर्णय लिया है।
यह संस्था 2020 से 2025 तक प्रकाशित भोजपुरी पुस्तकों (कविता, कहानी, आलोचना, उपन्यास आदि) हेतु आवेदन आमंत्रित करती है। सम्मान का निर्णय सम्मानित चयन समिति द्वारा लिया जाएगा, समिति की अध्यक्षता प्रो. सदानंद शाही जी करेंगे। पुस्तक की चयन प्रक्रिया अत्यंत पारदर्शी हो इसलिए समिति के समक्ष प्रस्तावित कृतियों को विचारार्थ भेजा जाएगा। समिति के सदस्य डॉ. जौहर साफियावादी, श्री मृत्युंजय सिंह, डॉ. कमलेश राय, श्रीमती प्रेमशीला शुक्ल तथा डॉ. उषा कुमारी जी हैं।
सम्मान हेतु अपना प्रस्ताव (परिचय, प्रस्तावित कृति की संक्षिप्त समीक्षा) तथागत के मेल (tathagattrust1@gmail.com) पर भेजने के उपरांत पुस्तक की दो प्रति संस्था के पते पर प्रस्तावक कृपया भेजें। यह सम्मान समारोहपूर्वक वाराणसी में प्रदान किया जाएगा। सम्मान स्वरूप सम्मानित कृति के कृतिकार को 51 हजार नगद, अंगवस्त्रम् तथा स्मृति चिह्न प्रदान किया जाएगा।
भोजपुरी युवा लेखक पांडुलिपि प्रकाशन योजना
भोजपुरी युवा लेखकों के लिए विशेष पांडुलिपि प्रकाशन योजना प्रारंभ हो रही है। मानवीय संवेदना, सांस्कृतिक व राष्ट्रीय चेतना भारत बोध, सामाजिक सरोकार विषयक चयनित पांडुलिपि का प्रकाशन हेतु सहायता दी जाएगी। होगा। चयन हेतु यही समिति कार्य करेगी।
आवेदन प्रक्रिया एवं समयसीमा
● लेखक/संस्था/प्रकाशक पुस्तक समीक्षा, आधार विवरण, संपर्क सहित पुस्तक की चार प्रतियां अंतिम तिथि 25.01.2026 तक भेजें।
● पता: ए-131, ए ब्लॉक, सेक्टर 46, नोएडा, उत्तर प्रदेश 201303
● सम्मान वितरण: 21 फरवरी 2026 को वाराणसी में।
संयोजक पुरस्कार समिति —
● सोनी पांडेय (वरिष्ठ साहित्यकार)
सह-संयोजक पुरस्कार समिति—
● डॉ. देवेन्द्र नाथ तिवारी (सहायक आचार्य, दिल्ली विश्वविद्यालय)
● डॉ. गोपाल यादव (सहायक आचार्य, दिल्ली विश्वविद्यालय)
नोट – पुरस्कार हेतु प्रस्ताव लेखक, (राष्ट्रीय/राज्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत ख्यातिलब्ध साहित्यकार)
संस्था तथा प्रकाशक मेल पर पुस्तक की समीक्षा के साथ लेखक का आधार पर दर्ज नाम, पता, फोन नं०, ईमेल इत्यादि भेजने के पश्चात् निम्नलिखित पते पर पुस्तक की चार प्रतियाँ अंतिम तिथि तक अवश्य भेजें-A-131, A Block, Sector 46, Noida, Uttar Pradesh 201303 सम्मान 21.02.2026 को वाराणसी में प्रदान किया जाएगा।
अतिरिक्त जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं – 7982817158

