रेल पुलिस ने ‘गोपाल मंडल’ और उसके बेटे को किया गिरफ्तार, इस मामले में हुई बड़ी कार्रवाई

रेल पुलिस ने ‘गोपाल मंडल’ और उसके बेटे को किया गिरफ्तार, इस मामले में हुई बड़ी कार्रवाई

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस के द्वारा इन मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में रेल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रेल पुलिस ने अंतरराज्यीय ट्रेन लूट गिरोह का पर्दाफाश किया है।

 

इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मास्टरमाइंड गोपाल मंडल और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई दरअसल, रेल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ट्रेनों में लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

 

इस मामले में गिरोह के मास्टरमाइंड मुंगेर परीया निवासी गोपाल मंडल और उसका बेटा विकास मंडल को गिरफ्तार किया गया है। रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

 

इन राज्यों में घटना को देते थे अंजाम

रेल एसपी ने बताया कि यह गिरोह देश के कई राज्यों केरल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में ट्रेनों में लूटपाट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पांच सदस्यीय गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और यात्रियों को निशाना बनाकर कीमती सामानों की चोरी करता था।

 

पुलिस ने गिरोह के पास से पांच सोने के लॉकेट, छह मोबाइल फोन, एक चांदी का लॉकेट और चांदी की एक चेन बरामद की है। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि पकड़े जाने के डर से गिरोह के सदस्य कई बार चोरी का सामान निगल जाते थे, ताकि सबूत न मिल सके। रेल पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की तलाश में जुटी है। मामले में आगे की जांच जारी है।

 

यह भी पढ़े

मक्का कारोबारी को लूटने वाला अपराधी गिरफ्तार

बेगूसराय से अगवा हम पार्टी के नेता की हत्या, मुंगेर में खेत में दफनाया हुआ मिला शव

मुजफ्फरपुर में हथियार के साथ 2 युवक गिरफ्तार

 भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्‍यक्ष उमेश कुमार सिंह ने सीएम के प्रति आभार जताया

 सवर्ण आयोग के अध्यक्ष बने पूर्व MLC महाचंद्र प्रसाद सिंह

बाजार में प्रेमी युगल की हरकत से मचा हड़कंप, पुलिस ने लिया हिरासत में

शराब तस्कर को छुड़ा लिया, दारोगा को बंधक भी बनाया; बिहार में फिर लाचार दिखी पुलिस

हरियाणा सरकार के निर्णय पर श्री कृष्ण आयुर्वेद वेलफेयर एसोसिएशन ने जताया आभार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!