राजकिशोर बने जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

 

राजकिशोर बने जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया‚ सीवान(बिहार)

सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड के तेतहली गांव के जदयू नेता राजकिशोर सिंह को जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जार्ज ने राजकिशोर सिंह को सीवान जिला का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। श्री जार्ज ने श्री सिंह माला पहनाकर दायित्व सौंपा। राजकिशोर सिंह के जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर जदयू महादलित प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इनकी कार्यकुशलता व मृदुभाषी होने का लाभ संगठन को मिलेगा। बधाई देने वालों में जदयू प्रखंड अध्यक्ष माधव सिंह, जदयू नेता बाल्मीकि गुप्ता, सुदीश सिंह, पैक्स अध्यक्ष राजेश सिंह, अमीरुल्लाह सैफी, मुर्तुज़ा अली पैगाम, उमाशंकर सिंह आदि शामिल हैं। राजकिशोर के जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनने पर ग्रामीणों में खुशी देखी जा रही है।

यह भी पढ़े

*वाराणसी के काशी स्टेशन को ‘इंटर मॉडल स्टेशन’ बनाने की तैयारी, योजना को मूर्त रूप देने में जुटी सरकार*

क्या है पेगासस का जासूसी जाल, इस तरह लगाता है सेंध?

असामाजिक तत्व के भय से पीड़ित परिवार अस्पताल से नही जा रहे घर

भगवानपुर हाट की खबरें ः  बकरीद को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने को थानाध्यक्ष ने  किया भ्रमण

Leave a Reply

error: Content is protected !!