रामनगर पालिका बचाओ संघर्ष मोर्चा का हुआ गठन

रामनगर पालिका बचाओ संघर्ष मोर्चा का हुआ गठन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी यूपी

वाराणसी 23 जुलाई / उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रामनगर पालिका का नगर निगम वाराणसी में विलय के विरोध में रामनगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष आलोक सेठ के संयोजकत्व में 21 सदस्यीय संयुक्त संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया।

संघर्ष मोर्चा ने फैसला किया है कि रामनगर पालिका का किसी भी कीमत पर नगर निगम वाराणसी में विलय नहीं होने दिया जाएगा तथा पालिका में व्याप्त कमीशन खोरी भ्रष्टाचार की जांच कराने के साथ ही नगर में लगने वाले गृह कर का विरोध करेगा। संघर्ष मोर्चा अपने आंदोलन के प्रथम चरण में जन जागरूकता हेतु घर -घर संपर्क एवं हस्ताक्षर अभियान चलाएगा। संघर्ष मोर्चा के संयोजक आलोक सेठ के अनुसार संघर्ष मोर्चा में विभिन्न राजनीतिक दल सामाजिक व व्यापारिक संगठन के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल है।

अशोक कुमार विश्वकर्मा, सरदार सतनाम सिंह,सुजीत सिंह,संजय यादव,श्री नारायण द्विवेदी, डंडा गुरु, विपिन सिंह, राकेश जायसवाल, राजू सोनकर, गणेश सोनकर, कृपा शंकर यादव, बाल गोविंद शर्मा, सूर्यकांत पाठक, दिनेश सिंह एडवोकेट, राजेंद्र गुप्ता, प्रभु नाथ गुप्ता, सैयद इमाम रजा, कुलदीप सिंह, नन्हे लाल गुप्ता, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, भानु प्रताप सिंह,फारूक अहमद, प्रमुख रूप से शामिल है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!