मशरक कालेज के पूर्व प्राचार्य रामनारायण सिंह की हार्टअटैक से निधन, शोक की लहर

मशरक कालेज के पूर्व प्राचार्य रामनारायण सिंह की हार्टअटैक से निधन, शोक की लहर

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):


सारण जिले के प्रखंड क्षेत्र के मशरक महाविद्यालय मशरक के पुर्व प्राचार्य रामनारायण सिंह की हृदयगती रूकने से निधन हो गया। पुर्व प्राचार्य मशरक महाविद्यालय के शुरुआती दिनों से लेकर 2014 तक भौतिकी के शिक्षक के पद पर रहें। सन् 2013 में प्राचार्य के पर नियुक्त हुए और एक साल की अवधि तक प्राचार्य के पद पर रह कर महाविद्यालय के विकास में योगदान दिया। सन् 2014 में प्राचार्य रहे रामनारायण सिंह सेवानिवृत्त हुए।

अपने जीवन काल में अपने दोनो बेटो को बेहतर शिक्षा से इंजिनियरिंग करवाई। शांत स्वभाव और अच्छी छवी के इस महान पुर्व प्राचार्य का शनिवार के सुबह ही हृदयाघात से स्वर्गलोक को पधार गए। इस दुःख की घटना लोगो तक मिलते ही उनके उनके पैतृक गांव रसौली में शिक्षकों, शुभचिंतकों और बुद्धिजीवियों का जमावड़ा लग गया और उनके परिवार को सांत्वना देने लगे।

शोक की खबर मिलते ही बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह ने भी गहरी संवेदना जताई और कहा कि शिक्षा जगत ने एक विद्वान शिक्षक को खो दिया। जिसकी कमी को पुरा नहीं किया जा सकता। साथ ही मशरक महाविद्यालय के पुर्व प्राचार्य नंदकिशोर सिंह, पुर्व प्राचार्य रामबाबू सिंह, प्राचार्य मंकेश्वर सिंह, शिक्षक जय किशोर सिंह,ओम प्रकाश राजापुरी, अवधेश तिवारी, कुमार रवि रंजन सिंह, नितेश्वर प्रसाद, रोहित कुमार, अरविंद सिंह, नाजिर हुसैन,रविरंजन सिंह, तब्बसुम परविन, और सहायक कर्मचारियों में अवधेश सिंह, शिव जी सिंह, अफताब आलम खां, रवि कुमार सिंह, मनोज सिंह, बलिन्दर सिंह, बिभू सिंह, कंचन देवी, पी टी आई शिक्षक कुमार कौशलेंद्र आदि लोगो ने भी गहरी संवेदना ब्यक्त कर कालेज परिसर में दो मिनट के लिए शोक मनाई गई।

यह भी पढ़े

18 दिसम्बर ?  अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस  

बेलोरो के धक्के से बाइक सवार माँ- बेटा घायल

ग्रामीण कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी ने मारा छापा पचास लाख नगद मिला

Leave a Reply

error: Content is protected !!