सीवान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का हुआ पथ संचलन

सीवान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का हुआ पथ संचलन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

मातृभूमि के लिए हम जीएंगे और मरेंगे

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन सीवान नगर में गांधी मैदान से हॉस्पिटल रोड होते हुए बबुनिया मोड़ जेपी चौक के रास्ते गांधी मैदान आकर समाप्त हुआ। जिसमें माननीय जिला संचालक विनय कुमार सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।जिसमें उन्होंने बताया कि हेडगेवार जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना देश की स्वाधीनता तथा इसे परम वैभव पर पहुंचाने के उद्देश्य से किया था। हम शक्ति की उपासना के लिए संघ की स्थापना हुआ हैं। आज समाज जाग चुका है। हमें शाखा का विस्तार करना और हमें फिर से भारत को विश्व गुरु बनाना है। संघ ने 100 वर्ष पूर्ण होने तक पूरे देश में हर ग्राम व बस्ती में शाखा विस्तार का लक्ष्य रखा है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन के माध्यम से संगठन का सामर्थ्य तथा अनुशासन प्रदर्शित करना होता है। इस कार्यक्रम में जिला के सैकड़ों स्वयं सेवकों ने भाग लिया। पथ संचलन में ध्वज वाहिनी घोष और घोष दंड शामिल थे,पथ संचलन में सभी स्वयंसेवक हाथों में दंड लिए कदमताल मिलाते हुए चल रहे थे पथ संचलन का जगह-जगह पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत भी हुआ।

जिसमें जिला कार्यवाह विवेक जी, जिला सह कार्यवाह अविनाश जी, रविंद्र पाठक जी, संजीव जी, आर्यन जी, रामकुमार जी रुपेश जी, धीरू जी, शंकर जी, शशांक जी, विनोद जी, जन्मेजय जी, राहुल जी, पंकज जी, अमिताभ जी, कन्हैया जी, विकास जी, प्रशांत जी, बृजेश जी, गोल्डन जी, सुनील जी यादव, भारद्वाज जी सहित सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!