दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी- भाजपा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी- भाजपा

दिल्ली को मिला चौथा महिला मुख्यमंत्री

रेखा गुप्ता भाजपा की 5वीं महिला मुख्यमंत्री हैं

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow

दिल्ली के मुख्यमंत्री 20 फरवरी को लेंगे शपथ

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

दिल्ली के नये मुख्यमंत्री और नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को रामलीला मैदान में होगा. समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा. उपराज्यपाल वीके सक्सेना दोपहर 12.35 बजे मनोनीत मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे.

रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं। उनसे पहले आतिशी मार्लेना, शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज दिल्ली की महिला सीएम रही हैं। रेखा गुप्ता भाजपा की 5वीं महिला मुख्यमंत्री हैं।

रेखा गुप्ता पहली बार की विधायक हैं। उन्होंने शालीमारबाग सीट से 29 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की है। अब तक सबसे प्रबल दावेदार बताए जा रहे प्रवेश वर्मा ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ की मौजूदगी में रेखा गुप्ता के नाम पर विधायकों ने सहमति की मुहर लगाई। 8 फरवरी को भाजपा की जीत के बाद से ही नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अटकलों का दौर चल रहा था। रेस में करीब एक दर्जन नेताओं के नाम गिनाए जा रहे थे।

दिल्ली के नये मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

दिल्ली के नये मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और तमाम केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे. शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए के सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा कई गणमान्य लोग भी शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बनेंगे.

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी किया गया आमंत्रित

नये मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए बीजेपी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संरक्षक अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित किया है. इसके अलावा निवर्तमान सीएम आतिशी को भी समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है.

दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की सरकार

दिल्ली में 27 साल के बाद बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी ने धमाकेदार जीत दर्ज की. बीजेपी ने 48 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि आम आदमी पार्टी को केवल 22 सीटों से ही संतोष करना पड़ा. कांग्रेस को इस बार भी शून्य से काम चलाना पड़ा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!