चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान और नव शक्ति निकेतन में मनाया गया गणतंत्र दिवस

चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान और नव शक्ति निकेतन में मनाया गया गणतंत्र दिवस

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow


सामाजिक सांस्कृतिक संस्थान ‘चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान’ और सामाजिक सांस्कृतिक एवं क्रीडा संस्था ‘नव शक्ति निकेतन’ में गणतंत्र दिवस मनाया गया।
‘चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान’ में प्रधान सचिव ‘कमलनयन श्रीवास्तव’ ने कल झंडोत्तोलन किया।गणतंत्र दिवस समारोह में गणेश प्रसाद सिन्हा ,अभिषेक श्रीवास्तव, देवेंद्र बहादुर माथुर, धीरज कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

वहीं नव शक्ति निकेतन में वार्ड पार्षद ‘नीलम कुमारी’ ने कल झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर रामाशंकर प्रसाद, कमलनयन श्रीवास्तव ,बबन प्रसाद वर्मा, चंद्र मोहन यादव(मुन्ना) , राजीव रंजन, बलवंत सिंह आदि उपस्थित थे।

कमल नयन श्रीवास्तव ने कहा कि हर वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाने वाला गणतंत्र दिवस, भारत का राष्ट्रीय पर्व है, जिसे प्रत्येक भारतवासी पूरे उत्साह, जोश और सम्मान के साथ मनाता है। इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। यही कारण है कि प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को भारत का गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

 

यह दिन हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है और सभी लोगों के प्रति समान व्यवहार करने का उचित पाठ पढ़ाता है। हमारा संविधान अनेकता में एकता से समाहित है और यही एकता एक राष्ट्र को विश्व पटल पर मजबूती से खड़ा रखने का काम करती है। हमारा संविधान दुनिया का सबसे अच्छा संविधान माना जाता है क्योंकि इसमें हर किसी के लिए चाहे वो कोई भी हो समान अधिकार प्रदान किये गए हैं।

यह भी पढ़े

उत्तराखंड में सभी नागरिकों के समान अधिकार हो गए है,कैसे?

बस कुछ समय बाद पूरे देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागु होगा- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

पीएम मोदी के नेतृत्व से बहुत कुछ सीखा-इंडोनेशियाई राष्ट्रपति सुबियांतो

मेरा DNA भी भारतीय- प्रबोवो सुबियांटो, इंडोनेशियाई राष्ट्रपति

स्वर्गीय आशा शुक्ला को श्रद्धा सुमन अर्पित करते सभी की आँखें नम और दिल भारी था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!