रिटायर्ड शिक्षक जवाहर चौधरी की सुपारी देकर कराई गई थी हत्या

रिटायर्ड शिक्षक जवाहर चौधरी की सुपारी देकर कराई गई थी हत्या

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

हथियार के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:


बिहार के बेगूसराय में 20 अगस्त को रिटायर्ड शिक्षक जवाहर चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस हत्या में शामिल पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद। पुलिस के अनुसार, रिटायर्ड शिक्षक की हत्या उसके बेटे की हत्या मामले में जेल में बंद बदमाशों ने सुपारी देकर कराई थी। फिलहाल पुलिस आरोपितों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, बछवारा थाना क्षेत्र के फतेहा गांव में रिटायर्ड शिक्षक जवाहर चौधरी को मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से बिहार के सुशासन पर सवाल खड़े हो गए थे। घटना के बाद एसपी योगेंद्र कुमार ने तेघरा डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया था, जिसने पूरे मामले का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इनके पास से तीन पिस्टल, 71 कारतूस बरामद किया है।
एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि रिटायर्ड शिक्षक जवाहर चौधरी की पुत्र की हत्या 2021 में की गई थी। इस मामले में उनके गांव के ही गोपाल चौधरी जेल में बंद है। अपने बेटे के हत्या मामले में जवाहर चौधरी गवाह थे। उनकी गवाही से आरोपी को सजा मिल सकती थी। इसी से बचने के लिए जेल में बंद आरोपी गोपाल चौधरी ने जेल में ही सोनू सिंह और सूरज कुमार को 2 लाख रुपये की सुपारी दी थी। जेल से एक माह पहले ही सूरज कुमार बाहर निकाला था। उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मॉर्निंग वॉक के दौरान जवाहर चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी। एसपी ने कहा कि गिरफ्तार सभी आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

यह भी पढ़े

बी.बी.राम उच्च विद्यालय में छात्र छात्राओं के सतत मूल्यांकन का कार्य शुरू

गोरखपुर Police के हत्थे चढ़े सोने का नकली सिक्का देकर 12 लाख ठगने वाले जालसाज

बड़हरिया के काली मंदिरों में वार्षिक पूजा मेले में उमड़ी भीड़

 सड़क दुघर्टना में घायल व्‍यक्ति की ईलाज के दौरान मौत  

OMG 2: यौन शिक्षा पर बनी यह फिल्म बच्चों को दिखाई जा सकती है!

Leave a Reply

error: Content is protected !!