Headlines

सहरसा में लूट की वारदातों का खुलासा:दो अपराधी गिरफ्तार

सहरसा में लूट की वारदातों का खुलासा:दो अपराधी गिरफ्तार

छीनतई के 5 जोड़ी कानबाली, चोरी की 3 बाइक और 2 मोबाइल बरामद

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

 

सहरसा पुलिस ने लूट की कई वारदातों का खुलासा करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सहरसा सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि सौरबाजार और सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से लूट की घटनाएं हो रही थीं।

 

एसडीपीओ ने कहा कि इलाके में राहगीरों से लगातार हो रही छीनतई की घटना की रोकथाम के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई। टीम में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और सौरबाजार थानाध्यक्ष शामिल थे। सीसीटीवी फुटेज की जांच और लगातार निगरानी दो अपराधियों को पकड़ा गया।

उक्त दोनों अपराधियों के निशान देही पर छीनतई के पांच जोड़ा कान बाली को बरामद किया गया है। साथ ही तीन प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने जप्त किया है,गिरफ्तार अपराधियों में सहरसा निवासी सौनू कुमार और सुपौल निवासी सुनील कुमार शामिल हैं।

दोनों ने पूछताछ में अपराध कबूल किए। वे पिछले 9 महीनों से जिले में सक्रिय थे। इनमें से एक पर पहले से भी मामला दर्ज है।अभियान में एसडीपीओ आलोक कुमार, सौर बाजार थाना प्रभारी अजय कुमार पासवान, एसआई संदीप कुमार, राघवेन्द्र कुमार और सशस्त्र बल की टीम शामिल थी। इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में राहत का माहौल है।

यह भी पढ़े

जनगणना में आपसे क्या-क्या पूछा जाएगा?

नवादा में 20 लूट कांड का खुलासा:3 शातिर अपराधी गिरफ्तार, कार-कट्टा और मोबाइल बरामद

मात्र 50 रुपए प्रतिमाह की फी पर सर सैय्यद विजन 50 कोचिंग से बच्चे बनेंगे इंजीनियर और डॉक्टर

विद्यालय में ‘स्वागत सप्ताह एक्‍सप्रेस’ का भव्य आयोजन, बच्चों में दिखा उत्साह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!