संस्कार भारती सीवान इकाई ने प्रांतीय अध्यक्ष रंजना झा का किया भव्य स्वागत

संस्कार भारती सीवान इकाई ने प्रांतीय अध्यक्ष रंजना झा का किया भव्य स्वागत

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow


कला एवं साहित्य के क्षेत्र में कार्यरत अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की सीवान जिला इकाई के द्वारा संस्था की प्रांतीय अध्यक्ष एवं विख्यात संगीतज्ञ रंजना झा का भव्य स्वागत किया गया।

संस्था के वरीय सदस्य अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष रंजना झा सांस्कृतिक यात्रा के क्रम में अपने गायन हेतु सिवान पहुंचीं। इस अवसर पर स्थानीय संपर्क कार्यालय में समिति की ओर से उन्हें अंग वस्त्र, श्रीराम फल, सिवान इकाई द्वारा प्रकाशित डायरी-पेन एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सदस्यों को संबोधित करते हुए रंजना झा ने कहा कि “हम सबको कला के सभी पहलुओं पर विचार करते हुए कार्य करना चाहिए। संस्था से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक कम से कम माह में एक बार अवश्य होनी चाहिए, ताकि नए विचारों और योजनाओं पर चर्चा की जा सके।”

इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में राम प्रेम शंकर सिंह, जादूगर विजय, सुनील कुमार, डॉ. राकेश कुमार तिवारी और पटना से आए तबला वादक राज शेखर ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

संस्कार भारती सिवान इकाई के इस आयोजन से सांस्कृतिक गतिविधियों को नया आयाम देने और स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करने का संकल्प दोहराया गया।

यह भी पढ़े

“स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की हर किसी ने की प्रशंसा:

छपरा की छह छात्राएं मुजफ्फरपुर में प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में लेंगी भाग 

रघुनाथपुर   में बकरी चरा रही दो महिलाओं पर गिरा  आकाशीय बिजली, एक की मौत दुसरी गंभीर

अनुराग आनंद विश्व हिन्दी परिषद, गुजरात के संयुक्त मंत्री को गृह मंत्रालय, भारत सरकार से प्रोत्साहन श्रेणी में प्रशंसनीय पुरस्कार

अब पंजाब में काम नहीं करना है-प्रवासी मजदूर

क्या सऊदी अरब एवं पाक के बीच हुए समझौता चिंता की बात है?

पाक करतूत की कश्मीरी ने खोली पोल

अब पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण होगी-चुनाव आयोग

एसएसपी सारण ने  नगर थाना का औचक निरीक्षण कर लंबित कांडो की  किया समीक्षा  

दरौली में दुर्गा पूजा काे  लेकर शांति समिति की हुई बैठक

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!