झाझा में संतोष बरामद, 24 सितंबर को हुआ था अपहरण:26 को पत्नी ने कराई थी FIR ,दो गिरफ्तार, फिरौती के लिए हुआ था कांड
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:
जमुई पुलिस ने झाझा में हुए संतोष अपहरण कांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अपहृत संतोष कुमार सिंह को सकुशल बरामद कर लिया है। और इस मामले में दो अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है। रविवार को झाझा थाना परिसर में SDPO राजेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।बेलहर थाना क्षेत्र के बघोनिया गांव निवासी संतोष कुमार सिंह का अपहरण 24 सितंबर को किया गया था। घटना के दो दिन बाद 26 सितंबर को झाझा थाने में उनकी पत्नी ने FIR दर्ज कराई थी।
जिसमें 2 लाख रुपये की फिरौती की मांग का जिक्र था। संतोष की बाइक मनियारा जंगल में मिली थी। टीम ने अपहरणकर्ताओं की तलाश में की छापेमारी मामले की गंभीरता को देखते हुए SDPO राजेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें SHO संजय कुमार, पुअनि क्षेबर राम, दीपक कुमार, पुनि विकास सिंह और आलोक कुमार शामिल थे। टीम ने अपहरणकर्ताओं की तलाश में छापेमारी शुरू की अपहरणकर्ताओं के पास से 2 मोबाइल और एक वॉकी-टॉकी बरामद पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के फोन लोकेशन के आधार पर बांका जिले के सुइया क्षेत्र में कार्रवाई की।
वहां से आनंदपुर थाना क्षेत्र के दहीवाड़ा गांव के मीतू यादव और दिग्घीबाड़ी गांव के विजय कुमार को भागते समय गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने संतोष को सकुशल बरामद कर लिया। अपहरणकर्ताओं के पास से दो मोबाइल और एक वॉकी-टॉकी भी बरामद की गई है। फिरौती के लिए किया था अपहरण SDPO ने बताया कि, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों ने संतोष को मनियारा जंगल से अगवा कर सुइया के जंगल में दो दिनों तक बंधक बनाकर रखा था।
अपहरण का मुख्य उद्देश्य फिरौती वसूलना था। उन्होंने यह भी बताया कि इस अपहरण कांड में कुल 5-6 लोग शामिल थे, जिनका आपराधिक और नक्सली गतिविधियों से जुड़ा अतीत रहा है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में छापेमारी पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।बरामदगी के बाद संतोष ने पुलिस को बताया कि वह 24 सितंबर को योगियाटिला गांव में झाड़-फूंक कराने गए थे, तभी उनका अपहरण कर लिया गया।
यह भी पढ़े
राहगीर से लूट मामले में अपराधी गिरफ्तार, प्राथमिकी
10 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, बांका में दबोचा गया कुख्यात अपराधी
दुर्गा पूजा को लेकर ईशुआपुर थानान्तर्गत किया गया फ्लैग मार्च
एशिया कप 2025 जीतकर कोच गौतम गंभीर ने रचा इतिहास
एशिया कप 2025 को तनातनी के लिए याद किया जाएगा
हमारे देश का नेता खुद फ्रंट फुट पर खेलता है- सूर्यकुमार यादव
फाइनल में पाकिस्तान की हार के बाद ऑपरेशन सिंदूर फिर से चर्चा में है