बेगूसराय में शराब पार्टी के बाद दोस्तों ने की चाकू से गोदकर संतोष की हत्या, पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:
बेगूसराय में चर्चित संतोष कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में, दो दोस्तों ने मिलकर संतोष की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदाह वार्ड नंबर 10 का है। जहां 7 अक्टूबर को नागदाह वार्ड नंबर 10 में मकई के खेत से संतोष कुमार का शव बरामद हुआ था।
इस मामले में सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे ने बताया कि हत्या के पीछे पैसे की लेन-देन की रंजिश थी। मृतक संतोष कुमार लगातार अपने पैसों की मांग कर रहा था। विकास और हर्ष बार-बार उसे टालते रहे। 6 अक्टूबर को दोनों ने संतोष को शराब पार्टी के बहाने बुलाया।
शराब पिलाने के बाद चाकू से गोद-गोदकर उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में तेजी दिखाते हुए विशेष टीम गठित की। टेक्निकल रिसर्च और पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों – विकास कुमार और हर्ष कुमार को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू और 5 हजार रुपए नगद भी बरामद हुए हैं।
मृतक संतोष कुमार, लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघी गांव का रहने वाला था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोस्ती की आड़ में दुश्मनी. पैसों की लालच में इंसानियत की हत्या। मृतक संतोष हत्याकांड ने पूरे बेगूसराय को हिला कर रख दिया है। फ़िलहाल पुलिस दोनों अपराधियों को जेल भेज चुकी है।
यह भी पढ़े
चारगंहा से 88 किलो गांजा पुलिस ने किया बरामद
शीर्ष 200 विश्वविद्यालयों में से एक भी भारत का संस्था नहीं है,क्यों?
होने वाले चुनावों में 8.5 लाख अधिकारियों की होगी तैनाती-निर्वाचन आयोग
तमिलनाडु की गलतियों का खामियाजा मध्य प्रदेश को भुगतना पड़ रहा है-मोहन यादव
भारत-ब्रिटेन के बीच होगा फ्री ट्रेड,इससे कौन चीजें होंगी सस्ती?
ब्रिटेन की नौ विश्वविद्यालय भारत में अपना परिसर खोलने जा रही है