सारण की बहू मोनिषा सिंह बनी जिला एवं सत्र न्यायाधीश

सारण की बहू मोनिषा सिंह बनी   जिला एवं सत्र न्यायाधीश

जलालपुर प्रखंड के साधपुर बल्ली संजय सिंह की पत्नी है मोनिषा,बधाईयों का लगा ताता

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, मनोज तिवारी, छपरा (बिहार):

सारण की बहू मोनिषा सिंह ने शादी के 9 साल बाद अपनी कठिन परिश्रम के बदौलत बीपीएससी जूडिशियरी की परीक्षा में उतीर्ण होने के बाद जज बनकर अपने जिला हीं नही बल्कि पूरे बिहार का नाम रौशन की है। अभी पिछले माह हीं उनकी पहली पोस्टिंग सिवान न्यायालय में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर हुई है। 42 वर्षीय मोनिषा सिंह सारण जिले के जलालपुर प्रखंड के पियानो – साधपुर बली निवासी संजय कुमार सिंह की पत्नी हैं।

संजय कुमार सिंह पटना में अपने भाई वीरेंद्र कुमार सिंह के साथ दवा व्यवसाय से जुड़े हैं। जबकि उनके बड़े भाई श्याम सुंदर सिंह समाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ व्यवसाय से जुड़े हैं। भाई राम सुंदर सिंह भी व्यवसायी हैं। जज बनी मोनिषा सिंह के पूरे परिवार की शैक्षणिक पृष्टभूमि काफी मजबूत रही है।

 

परिवार में कई लोग बड़े पद पर हैं। संयुक्त रूप से परिवार के डॉ. दीपक कुमार सिंह, डॉ. अनुप्रिया सिंह, डॉ. साम्भवी व डॉ. ज्योति कुमारी एमबीबीएस डॉक्टर, हैं, जबकि अभिषेक कुमार सिंह सॉफ्टवेयर इंजीनियर, सूर्य प्रताप सिंह सिविल इंजीनियर तथा अंजली कुमारी सीए है।

 

मोनिषा सिंह की एक 8 वर्षीय बेटी है सेनोरिटा, जो अभी पढ़ रही है। बता दें कि मोनिषा सिंह के ससुर स्वर्गीय कपिलदेव सिंह भी बहुत बड़े समाजिक व्यक्ति थे। गांव में उन्होंने निशुल्क चिकित्सा केंद्र व अपनी जमीन में एक विद्यालय खोला था। विद्यालय अब सरकारी मध्य विद्यालय बन चुका है।

मोनिषा सिंह का कहना है कि मेरा लक्ष्य है कि जो निर्दोष लोग हैं उन्हें पूरा न्याय तथा दोषी को अवश्य सजा मिले। कानून सबके लिए बराबर है। उन्होंने बताया कि मेरी सफलता के पीछे पूरे परिवार का भरपूर सहयोग रहा है। समाज के सभी लोगों को बेटों के साथ-साथ बेटियों की भी शिक्षा के प्रति गम्भीर होने की जरूरत है। महिलाएं सशक्त होंगी तो समाज और पूरा राष्ट्र सशक्त बनेगा।

यह भी पढ़े

अस्पताल में भ्रष्टचार उजागर करने पर प्रभारी ने पत्रकार समेत 4 पर दर्ज कराई प्राथमिकी

 सीवान की खबरें : टीबी की बीमारी से बचाव को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई

सुरभि राज को मारी गई थी 6-7 गोली पर चैंबर में नहीं मिले खून के निशान

चैत्र नवरात्र इस बार आठ दिन का होगा

साइकिल और पोशाक के लिए 75% की अनिवार्यता खत्म!

जस्टिस वर्मा का मुद्दा का काफी संवेदनशील: सभापति

देश के लोगों को शांतिपूर्वक माहौल और खुली हवा की सांस क्रांतिकारी वीरों की शहादत की बदौलत मिली : सुमन सैनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!