विश्व रेड क्रॉस दिवस पर मानवता के पक्ष में संगोष्ठी संपन्न

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर मानवता के पक्ष में संगोष्ठी संपन्न

श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क 

जौनपुर: जिलाधिकारी /अध्यक्ष इंडियन रेडक्रास सोसाइटी डॉ.दिनेश चंद्र सिंह ने कहा किरेड क्रॉस के संस्थापक, मानवता के सच्चे मसीहा सर जीन हेनरी ड्यूनांट के जन्मदिवस 08 मई के अवसर पर, मैं सभी रेडक्रास के सम्मानित सदस्यों , स्वयंसेवकों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूँ।
आप सभी में वह शक्ति हैं जो हर आपदा, संकट और चुनौती के समय निःस्वार्थ सेवा भावना के माध्यम से सदैव मानवता के पक्ष में खड़े रहते हैं। रेड क्रॉस केवल एक संगठन नहीं, बल्कि यह करुणा, सहायता और आशा का प्रतीक है । ।यह सिर्फ एक थीम नहीं, बल्कि एक आह्वान है कि हम सब मिलकर सेवा, सहानुभूति और सहयोग की भावना से मानवता को जीवित रखें।
इस वर्ष का रेडक्रास की थीम “मानवता के पक्ष में” है जो रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट आंदोलन के मूल सिद्धांतों का प्रतीक है। यह हमें याद दिलाता है कि हमारा प्रत्येक प्रयास, प्रत्येक सेवा मानव कल्याण एवं गरिमा की रक्षा के लिए है। चाहे वह प्राकृतिक आपदा हो या संघर्ष की स्थिति रेड क्रॉस सदैव सबसे पहले सभी ज़रूरतमंदों के साथ , बिना किसी पूर्वाग्रह या भेदभाव के खड़ा रहता है।

 

सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने कहा कि विश्व रेडक्रास दिवस के विशेष अवसर पर आइए, हम सभी ‘मानवता के पक्ष में’ खड़े होने का संकल्प लें । सेवा, संवेदना और समर्पण की भावना के साथ। यही हमारी असली ताकत है। आज हम उन सभी को नमन करें जिन्होंने मानवता की सेवा में जीवन समर्पित किया है।
एसीएमओ डॉ राजीव कुमार ने कहा कि रेडक्रास हमेशा हर पीड़ित व्यक्ति तक राहत और सहारा पहुँचाने के लिए कार्य करती है

सचिव डॉ मनोज वत्स ने रेड क्रास के चिन्ह के बारे में बताया तथा इस चिन्ह की विशेषताएं एवं रेडक्रास के इतिहास के बारे में प्रकाष डालते हुए कहा कि रेडक्रास के जनक जीन हेनरी डयूनाॅट जो कि स्विटजर लैण्ड के निवासी थे उन्होंने 1859 में युद्व में घायल सैनिको की सेवा से प्रेरित होकर इस सोसाइटी का गठन किया जो आगे चलकर पूरे विश्व में असहाय एवं जरूरतमंद लोगो की मदद के लिये कार्य कर रही है आइए, हम मिलकर मानवता की इस परंपरा को और सशक्त करें। और मानव कल्याण में अपना योगदान दें।आप सभी को विश्व रेड क्रॉस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
इस अवसर पर डॉ कमर अब्बास,डॉ राजेंद्र सिंह ,डॉ श्याम सुंदर उपाध्याय, रोहित श्रीवास्तव,डॉ विमला सिंह,विजय प्रकाश मिश्रा,प्रकांत दूबे, शशिकांत सिंह,डॉ सुबाष राय, एस एन सिंह,संदीप सिन्हा,उर्वशी सिंह,जनार्दन सिंह,नितिन सिंह ,नितेश श्रीवास्तव, डॉ अजय प्रताप सिंह, डॉ हैदर अब्बास, अमित राय, राकेश कुमार ,नितिन चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!