उम्रकैद की सजा काट रहीं गया की पूर्व राजद विधायक कुंती देवी का निधन

उम्रकैद की सजा काट रहीं गया की पूर्व राजद विधायक कुंती देवी का निधन

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

बिहार के गया जिले के अतरी विधानसभा क्षेत्र से दो बार राजद विधायक (RJD MLA) रह चुकीं कुंती देवी का निधन गुरुवार देर रात पीएमसीएच  में इलाज के दौरान हो गया। वे किडनी की बीमारी से जूझ रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई है। राजद कार्यकर्ताओं के बीच मातम पसर गया है। जदयू कार्यकर्ता सुमरिक यादव हत्‍याकांड  में वे उम्रकैद की सजा काट रही थीं। केंद्रीय कारा (Gaya Central Jail) में तबीयत खराब होने के बाद उन्‍हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। कुंती देवी के पुत्र अजय यादव उर्फ रंजीत यादव राजद के वर्तमान विधायक हैं। कुंती देवी 2006 और 2016 में अतरी विधानसभा से राजद की विधायक चुनी गई थीं।

  

बथानी के जदयू (JDU) प्रखंड अध्यक्ष सुमिरक यादव हत्याकांड में कोर्ट ने पूर्व विधायक कुंती देवी को दोषी माना था। उन्‍हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। जेल में रहने के दौरान तबियत खराब होने के बाद उन्‍हें  पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। रोते हुए उनके पुत्र अतरी विधायक अजय यादव उर्फ रंजीत यादव ने बताया कि माता काफी दिनों से किडनी रोग से पीड़ित थी। उन्हें डायलिसिस पर रखा गया था। एक दिन बीच करके उनका डायलिसिस होता था। उनकी दो बहू तेलारी पंचायत की मुखिया अर्चना सिन्हा एवं बथानी पंचायत की मुखिया वैजयंती देवी बारी बारी से पीएमसीएच में अपनी सास की सेवा में रहती थीं। गुरुवार रात उनकी स्थिति खराब हो गई। देर रात उन्‍होंने दम तोड़ दिया। विधायक ने बताया कि शुक्रवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।उसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को खिजरसराय लाया जाएगा। खिजरसराय से उनकी शव यात्रा अतरी होते हुए बथानी जाएगी। बथानी में श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। गौरतलब है कि पूर्व विधायक कुंती देवी के पति पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव भी जेल में सजा काट रहे हैं। पत्‍नी की अंत्‍येष्टि और अन्‍य कार्योंं में शामिल होने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया गया है।

अतरी के पूर्व विधायक कुंती देवी की मौत के बाद राजद के कार्यकर्ताओं  में शोक की लहर दौड़ गयी। राजद नेता बैजू यादव, रामईश्वर यादव, प्रमोद सिंह समेत कई लोगो ने बताया कि कुंंती देवी काफी सहृदय और धर्मपरायण महिला थीं। उनके निधन से क्षेत्र और पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। कार्यकर्ता उनका पार्थि‍व शरीर आने का इंतजार कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!