शिव में समाहित हुए शिबू सोरेन, तस्वीर बनाकर मधुरेंद्र ने लिखा अलविदा गुरूजी

शिव में समाहित हुए शिबू सोरेन, तस्वीर बनाकर मधुरेंद्र ने लिखा अलविदा गुरूजी

बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने पीपल के पत्तों पर महादेव की तस्वीर उकेर लिखा गुड बाय गुरूजी, शिबू सोरेन को दी यूं श्रद्धांजलि

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
01
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
01
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, मोतिहारी, (बिहार):

 

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के देशभर में शोक की लहर गयी हैं। इसकी जानकारी शोशल मिडिया पर मिलते ही भावुक हुए देश चर्चित युवा अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने बिहार में दो मिनट का मौन धारण कर पीपल के पत्तों में तस्वीर बनाकर अनोखी श्रद्धांजलि दी हैं। सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने महादेव के पवित्र माह सावन के अंतिम सोमवार को अपनी 3 घंटो के कठिन मेहनत के बाद दुनियां के सबसे छोटी 3 सेमी वाले पीपल के पत्तों में भगवान शिव में विलीन हुए शिबू सोरेन की अनोखी तस्वीर बनाकर लिखा गुड बाय गुरूजी। सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की यह तस्वीर देखते ही देखते शोशल मिडिया पर वायरल हो गयी।

बता दें कि लंबे समय से किडनी की बीमारी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे शिबू सोरेन को 19 जून 2025 को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान उनको ब्रेन स्ट्रोक हुआ और उनकी हालत बिगड़ गयी। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी स्थिति में सुधार हुआ था। काफी दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद उन्होंने आज 81 साल की उम्र अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से झारखंड में शोक की लहर दौड़ गयी है। उनके निधन से न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

गौरतलब हो कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन एक प्रख्यात राजनेता थे। वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे थे। झारखंड की राजनीति में उनके अहम योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।

मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई राजनैतिक हस्तियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अपने शोशल मिडिया अकाउंट से उनको श्रद्धांजलि दी हैं।

यह भी पढ़े

सांप काटने से  महिला की मौत

सिसवन की खबरें :   सावन के अंतिम सोमवार को मेंहदार में  उमड़ा श्रद्धालुओं की भीड़

झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन, बेटे हेमंत सोरेन ने किया भावुक कर देने वाला ट्वीट

भारतीय टीम की जीत पर खुश हुए सचिन तेंदुलकर

इंग्लैंड के ओवल मैच में भारत की हुई रोमांचक जीत

अमेठी : भैंसों के हमले में तेंदुए की मौत…

झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का हुआ निधन

राहुल गांधी के वे बयान-आरोप, जिन पर चल रहे मुकदमे

एक सच्चा भारतीय कभी ऐसा नहीं कहेगा- सुप्रीम कोर्ट

अमेरिका जब-जब भारत से टकराता है मुँह की खाता है,कैसे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!