सिसवन की खबरें :  1 जनवरी से जन वितरण दुकानदार जाएंगे हड़ताल पर

सिसवन की खबरें :  1 जनवरी से जन वितरण दुकानदार जाएंगे हड़ताल पर

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

एक जनवरी से सिसवन प्रखंड के जन वितरण दुकानदार अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर जाएंगे।इस संबंध में शुक्रवार को सिसवन प्रखंड कार्यालय पर हुए धरना प्रदर्शन के दौरान को फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की ओर से अपनी मांगों को लेकर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दिनेश पांडेय ने की। बैठक में अपनी मांगों को लेकर 1 जनवरी 2024 से पूरे प्रखंड में विक्रेता सहमति से हड़ताल का समर्थन करेंगे। कोई भी डीलर इस अवधि में अपना पास मशीन से वितरण नहीं करेंगे ।बैठक के बाद सभी डीलरों ने प्रखंड मुख्यालय के सामने अपनी मांगों को लेकर सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया।प्रखंड अध्यक्ष दिनेश पांडेय ने प्रखंड के सभी डीलरों से 16 जनवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में धरना प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया गया ।मौके पर सलामुद्दीन, टुनटुन सिंह ,रामजी सिंह, विजय सिंह कुंवर प्रताप सिंह, सोनी देवी कामेश्वर सिंह ,इरफान ,शर्मा यादव आदि उपस्थित थे।

 

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रखंड कार्यालय का की औचक निरीक्षण

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रखंड तथा अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।बताते चले कि सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह द्वारा शुक्रवार को प्रखंड तथा अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान उन्होंने आरटीपीएस काउंटर कभी निरीक्षण किया ।

 

कल मिलेगा निर्वाचित प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

हसनपुरा में पंचायत उपचुनाव को लेकर निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशियों को 30 दिसंबर को दिया जाएगा प्रमाण पत्र।हसनपुरा प्रखंड के विभिन्न पंचायत में खाली पदों पर पंचायत उप चुनाव को लेकर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। वही निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशियों को 30 दिसंबर को उन्हें प्रमाण पत्र दिया जाएगा इस संबंध में प्रखंड का जानकारी दी गई।

 

शराब के साथ एक गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

हसनपुर प्रखंड के एमएच नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार आरोपी की पहचान हसनपुर प्रखंड के एम एच नगर थाना क्षेत्र के
उसरी बुजुर्ग निवासी अशोक प्रसाद के रूप में हुई है।

 

आधार केंद्र का हुआ उद्घाटन

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

हसनपुरा प्रखंड के गायघाट में शुक्रवार को आधार संशोधन केंद्र का उद्घाटन किया गया। यह उद्घाटन मुखिया इम्तियाज अहमद व स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी टुनटुन सिंह द्वारा विधिवत फीता काटकर कर किया गया।

यह भी पढ़े

बिहार में गंगा नदी पर बनेगा छह लेन का नया पुल,क्यों?

जदयू की राष्ट्रीय परिषद में नीतीश कुमार बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

मिस बिहार आइकॉन का पटना ऑडिशन 07 जनवरी को होगा

प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होंगे माकपा नेता सीताराम येचुरी,क्यों?

Leave a Reply

error: Content is protected !!