सिसवन : माई बहिन योजना व महिला संवाद कार्यक्रम में उमड़ी महिलाओं की भीड़
महागठबंधन की सरकार बनने पर बिहार के प्रत्येक माई बहिन को 25 सौ रुपए सहायता देगी सरकार : अजीत उपाध्याय
श्रीनारद मीडिया,प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार)
सीवान जिले के सिसवन ब्लॉक के कचनार गांव के जठिया पोखरा पर सोमवार की सुबह बीवी कांग्रेस पार्टी की ओर से माई बहिन मान योजना व महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
महिला संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस नेता अजीत उपाध्याय ने मौजूद महिलाओं सहित मीडिया कर्मियों को बताया कि जननायक राहुल गांधी के निर्देशानुसार बिहार में जब हमारी (महागठबंधन) सरकार 2025 के नवंबर मे बनेगी तब प्रदेश के सभी महिलाओं (माई बहिन) को 25 सौ रुपए सहायता देगी.यह सुनते ही महिलाओं ने माई बहिन योजना में रजिस्ट्रेशन कराना शुरू कर दिया।
महिला फूलमती देवी ने रजिस्ट्रेशन कराते हुए कही की इस बार राहुल गांधी के नेतृत्व वाली सरकार बिहार में बनेगी.25 सौ रुपए मिलने की बात पर कही कि इन पैसों से बच्चों की पढ़ाई और घर परिवार चलाने में काफी मदद मिलेगी।
मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील कुमार यादव, सिसवन प्रखण्ड अध्यक्ष आसिफ अब्बास, मेराज अहमद ,रामबाबू सोनी, अखिलेश महतो, अभिषेक उपाध्याय ,जितेंद्र महतो व प्रदीप राम सहित अन्य मौजूद थे।
यह भी पढ़े
Raghunathpur: NEET UG 2025 में अंशु सिंह ने 8052 रैंक लाकर पाई सफलता
सिसवन की खबरें : प्रभु के शरण में जाने से दूर हो जाते हैं सारे कष्ट
जनवितरण प्रणाली के दुकानदार रामबिनोद सिंह की ह्रदय गति रूकने से मौत
महावीरी विजयहाता के छात्रों ने एनईईटी (नीट) 2025 की परीक्षा में एक बार फिर मचाई धूम
पीएम मोदी के आगमन की तैयारी की जयजा लेने सीवान पहुंचे सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार
सिधवलिया की खबरें : एसपी ने महम्मदपुर थाना का किया औचक निरीक्षण