सिसवन की खबरें : मेंहदार  मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

सिसवन की खबरें : मेंहदार  मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के मेंहदार स्थित बाबा महेंद्र नाथ धाम पर सावन महीने में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए भक्तों ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की और अपने आराध्य की कृपा के लिए प्रार्थना की।सावन के शुक्रवार को इस ऐतिहासिक मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का आयोजन किया जाता है।

इस दौरान श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर प्रांगण में लगी रहती हैं। बताया जा रहा है कि 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।श्रद्धालुओं का कहना है कि सावन महीने में बाबा भोलेनाथ की पूजा करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। मंदिर परिसर को इस अवसर पर भव्य तरीके से सजाया गया था और दर्शन के लिए आए भक्तों की सुविधा हेतु विशेष व्यवस्था की गई थी।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन और स्थानीय समिति ने पानी, चिकित्सा, सुरक्षा और कतार प्रबंधन जैसी सुविधाओं का समुचित प्रबंध किया था। शांतिपूर्ण माहौल में श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति भाव से पूजन संपन्न किया।

 

बीडीओ ने बीएलओं के साथ बैठक कर मतदाता सूची के कार्यों पर किया चर्चा

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन प्रखंड के अंबेडकर सभागार में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मतदाता सूची के कार्यों को लेकर सभी बीएलओ के साथ विस्तृत चर्चा की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक से अधिक अद्यतन और पारदर्शी बनाना था, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी बीएलओ को कहा कि वे अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची के कार्यों को लेकर लोगों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर उसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने का कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करें।प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि वे अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ संपन्न करें और किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल प्रखंड कार्यालय से संपर्क करें।

 

अनियंत्रित ट्रक पलटा

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन प्रखंड के चैनपुर छपरा मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के एक 10 चक्का खाली ट्रक पलट गया। हालांकि कि ट्रक पलटने से कोई घायल नहीं हुआ।चालक पलटने से पहले ही ट्रक से कुद गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक चैनपुर कि ओर से छपरा की ओर तेज रफ्तार से जा रहा था। इसी दौरान पेट्रोल पंप के समीप मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया।

 

मायके आई महिला मारपीट में हो गयी घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र के नयागांव में अपने मायके आई एक महिला मारपीट की घटना में घायल हो गई। घायल महिला सिवान के भुलौली गांव निवासी संजय साहनी की पत्नी ममता कुमारी है। वह नयागांव अपने मायके कन्हैया साहनी के घर आई थी। मारपीट की घटना में घायल हो गई। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

 

सिसवन प्रखंड में प्रखंड स्तरीय जनता दरबार का आयोजन

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन प्रखंड के सिसवन अंचल कार्यालय में प्रखंड स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों की समस्याएं सुनी गईं और उनका समाधान किया गया।अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि जनता दरबार में आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनका त्वरित समाधान किया गया।

 

उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना है, जिससे लोगों को राहत मिल सके।जनता दरबार के दौरान विभिन्न प्रकार की समस्याएं सामने आईं, जिनमें भूमि संबंधी, राजस्व संबंधी और अन्य समस्याएं शामिल थीं। अधिकारियों ने समस्याओं को सुनने के बाद आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा।

यह भी पढ़े

जमीन विवाद में युवक को लगी गोली तो भीड़ ने थाने पर बोला धावा, SHO का सिर फोड़ा

घर से दो लाख के गहने और 45 हजार नकद की चोरी

मशरक की खबरें :  जदयू के प्रदेश अध्यक्ष का मशरक में हुआ भव्य स्वागत

नयागांव  पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल  के साथ दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!