Headlines

 सिसवन की खबरें : शराब पीने के आरोप में चार व्‍यक्ति गिरफ्तार

सिसवन की खबरें : शराब पीने के आरोप में चार व्‍यक्ति गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों से शराब पीने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सिसवन डीह निवासी अरविंद सिंह, ट्रेनवा निवासी संदीप राम, राजन कुमार महतो तथा पंकज कुमार शाह शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्यवाही करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया। इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने जानकारी दी।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा है और जो भी लोग शराब पीते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

सिसवन में अलाव की व्यवस्था,कड़ाके की ठंड से राहत

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड में कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन ने विभिन्न जगहों पर अलाव की व्यवस्था की है। सिसवन अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि लोगों को ठंड से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। प्रखंड के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, ताकि स्थानीय निवासियों को राहत मिल सके।अंचल अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि सिसवन प्रखंड क्षेत्र में भीषण ठंड पड़ रही है, जिससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी स्थिति को देखते हुए रविवार को प्रशासन ने अलाव की व्यवस्था करने का निर्णय लिया। अलाव की व्यवस्था सिसवन, ग्यासपुर, जई छपरा सहित विभिन्न चौक चौराहों पर की गई है ।

 

बाइक से गिर कर दो युवक घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के  ग्यासपुर मोहम्मदपुर मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी दिलीप माली का पुत्र चंदन माली व देव कुमार माली का पुत्र विवेक कुमार माली शामिल है। दोनों घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

 

सड़क दुर्घटना में किशोर घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन  थाना क्षेत्र के सीवान सिसवन मुख्य मार्ग पर बाइक की दुर्घटना में एक किशोर घायल हो गया. घायल किशोर इसोपुर गांव निवासी शंभू राम का पुत्र शुभम राम है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में करया गया।

यह भी पढ़े

पुलिस टीम पर हमला मामले में SP का बड़ा खुलासा, संदेह के घेरे में पुलिसकर्मियों की भूमिका

20 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार:सेमापुर पुलिस ने रूपौली से दबोचा, हथियार बरामद

मोतिहारी में 45 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, यूपी तक सप्लाई का खुलासा

मधुबनी पुलिस ने ऑटो लूट के 4 आरोपी  को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!