सिसवन की खबरें : महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बिहार बंद के दौरान सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया

 

सिसवन की खबरें : महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बिहार बंद के दौरान सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के  हसनपुरा प्रखंड में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बिहार बंद के दौरान सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आगजनी की और घंटों तक सड़क को जाम रखा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रयास किया।

 

जमीन विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो सगे भाई घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में जमीन विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो सगे भाई घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी विश्वनाथ प्रसाद का पुत्र सुशील कुमार प्रसाद व सुनील कुमार प्रसाद शामिल है। घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

 

सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गये। ग्यासपुर में दो बाइक की आपस में हुई टक्कर में नजरुद्दीन का पुत्र इम्तियाज़ खान व निरखापुर गांव निवासी उपेंद्र सिंह का पुत्र राहुल सिंह घायल हो गये। दुसरी ओर रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी अशोक साह की पत्नी रानी देवी व मनोज प्रसाद की पत्नी रामवती देवी सड़क दुर्घटना में घायल हो गई। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

बाइक के धक्के से  अधेड़ व्यक्ति घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन  थाना क्षेत्र के भागर गांव में बाइक के धक्के से एक अधेड़ व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति स्थानीय निवासी तपन राम का पुत्र मनन राम है। दूसरी ओर बाइक चालक राजू यादव का पुत्र शुभम कुमार भी दुर्घटना में घायल हो गया। इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया

 

मुखिया पद के लिए उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला सिसवन प्रखंड के ग्यासपुर पंचायत में मुखिया पद के लिए उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान की प्रक्रिया सुबह से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। विभिन्न मतदान केंद्रों पर पुलिसकर्मियों और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।सिसवन अंचल अधिकारी पंकज कुमार ने उपचुनाव के दौरान विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और चुनाव प्रक्रिया की निगरानी की। अधिकारी ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।मतदान प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे मतदान की प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके। अब मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे, जिससे पता चलेगा कि ग्यासपुर पंचायत का नया मुखिया कौन होगा।

 

प्रखंड कर्मियों ने वेतन विसंगति सहित अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला सिसवन प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड कर्मियों ने वेतन विसंगति सहित अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर अपना विरोध जताया। कर्मियों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है, जिससे उन्हें मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ा है।प्रदर्शनकारी कर्मियों ने समान कार्य के लिए समान वेतन, पदोन्नति और स्थायित्व सहित अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की है। कर्मियों का आरोप है कि सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। प्रदर्शन के कारण प्रखंड कार्यालय का कामकाज प्रभावित हुआ और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़े

सिधवलिया की खबरें : बलरा में चार लोगों ने एक व्‍यक्ति का घर उजाड़ा

बाराबंकी में राज्‍यपाल ने वृहद वृक्षारोपण अभियान “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” का किया शुभारंभ

 4 साल से न्याय की गुहार  लगा रही महिला  तीन दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर है  बैठी

बिहार बंद पूरी तरह विफल, जनता ने नकारा इंडी गठबंधन का आह्वान : श्याम बिहारी अग्रवाल

Leave a Reply

error: Content is protected !!