सिसवन की खबरें : संत समागम में शामिल  हुए राष्ट्रीय एथलीट

सिसवन की खबरें : संत समागम में शामिल  हुए राष्ट्रीय एथलीट

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के श्री साहेब बाबा धाम पर आयोजित संत समागम में शामिल होने के लिए रविवार को राष्ट्रीय एथलीट और झारखंड पुलिस मेन्स एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक विकास सिंह पहुंचे। इस अवसर पर उन्हें परम पूज्य महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 श्री देवेन्द्र दास जी महाराज के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।

महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 श्री देवेन्द्र दास जी महाराज ने विकास सिंह को आशीर्वाद देते हुए कहा कि खेल और अध्यात्म दोनों ही जीवन को संतुलित और सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विकास सिंह के खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संत महात्मा उपस्थित थे, जिन्होंने महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 श्री देवेन्द्र दास जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और विकास सिंह के साथ बातचीत की।

 

 

मारपीट की घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चैनपुर ओपी क्षेत्र के नगई गांव निवासी अर्जुन प्रसाद का पुत्र सुरेश यादव व थाना क्षेत्र के कचनार गांव निवासी राम प्रवेश गिरी का पुत्र राजेंद्र गिरी शामिल है। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों ने रविवार को जानकारी दी।सिसवन थाना क्षेत्र के भागर गांव में रिश्तेदारी में आए युवक बाइक के धक्का से घायल हो गया।घायल दाउदपुर थाना क्षेत्र के कुमार गांव निवासी हरदयाल महतो का पुत्र विजय कुमार महतो है। इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों ने रविवार को जानकारी दी।

 

साईपुर गांव में  हुई मारपीट में दो लोग घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

आपसी जमीन विवाद में मारपीट दो लोग घायल सिसवन। थाना क्षेत्र के साईपुर गांव में आपसी जमीन विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी इंग्लिश ठाकुर का पुत्र राजन ठाकुर व बुची साह का पुत्र राम प्रीत साह शामिल है। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

 

सब्सिडी पर धान के बीज लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन प्रखंड के किसानों के लिए कृषि विभाग से सब्सिडी पर धान के बीज लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कृषि समन्वयक रामजीत सिंह ने सोमवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक किसान निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसान कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर धान बीज सब्सिडी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

सतत मूल्‍यांकन सफलतापूर्वक संपन्‍न

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन प्रखंड के सभी बीएलओ की सोमवार को प्रशिक्षण के उपरांत सतत मूल्यांकन अंबेडकर भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इसकी शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी सिसवन राजेश कुमार के द्वारा की गई। इस अवसर पर सिसवन प्रखंड के सभी बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, मास्टर ट्रेनर, आईटी सहायक और कार्यपालक सहायक उपस्थित थे।प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अपने संबोधन में बीएलओ की भूमिका और महत्व पर प्रकाश डाला और उन्हें अपने कार्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण और मूल्यांकन कार्यक्रम का उद्देश्य बीएलओ की क्षमता और ज्ञान में वृद्धि करना था, जिससे वे अपने कार्यों को और भी प्रभावी ढंग से कर सकें।

 

फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब मामले में फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कीसुनबारी गांव निवासी मनोज नोनिया के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए सोमवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने जानकारी दी।

 

मारपीट की घटना में दो लोग घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गए । घायलों में ओपी क्षेत्र के नवादा गांव निवासी गौरी शंकर सिंह की पत्नी पुष्पा देवी व रामगढ़ निवासी शेषनाथ उपाध्याय का पुत्र पीयूष कुमार उपाध्याय मारपीट में घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों ने सोमवार को जानकारी दी।

 

मारपीट की घटना में एक महिला घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन थाना क्षेत्र के बखरी गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला स्थानीय निवासी संत कुमार शर्मा की पत्नी संध्या देवी है। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों ने सोमवार को जानकारी दी।

 

मारपीट की घटना में बाप बेटा सहित चार लोग घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन थाना क्षेत्र के माधोपुर ट्रेनवां गांव में आपसी जमीन विवाद में हुई मारपीट की घटना में बाप बेटा सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी हरदेव तिवारी का पुत्र मृत्युंजय तिवारी, मृत्युंजय तिवारी का पुत्र शनि प्रकाश तिवारी व आशीष कुमार तिवारी के आलावा श्रीकृष्णा तिवारी का पुत्र विजय शंकर तिवारी घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। स्वस्थ कर्मियों ने इस संबंध में सोमवार को जानकारी दी।

 

मारपीट की घटना में दो सगे भाई घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र के नगई गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो सगे भाई घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी बुझु महतो का पुत्र उमाशंकर महतो व बच्चा महतो शामिल है। घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।स्वस्थ कर्मियों ने इस संबंध में सोमवार को जानकारी दी।

यह भी पढ़े

एसडीएम पिंडरा के तानाशाही पर डीएम ने लगाई नकेल,कार्रवाई तय !

सीवान की खबरें :  घूरघाट में  पीने के पानी की समस्या ने ग्रामीणों  परेशान

क्या जनगणना के बाद लोकसभा और विधानसभाओं का परिसीमन हो सकता है?

प्रोफेसर माधवी लता के योगदान से कश्मीर घाटी में रेल आयी है,कैसे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!