सिसवन की खबरें : एक दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित 

सिसवन की खबरें : एक दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि भवन में किसानों के लिए एक दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना था। इस कार्यक्रम में 125 स्थानीय किसानों ने भाग लिया।उप परियोजना निदेशक आत्मा सिवान के कालिकांत चौधरी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी अंकित उपाध्याय ने इस अवसर पर किसानों को प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों और इसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि यह विधि पर्यावरण के अनुकूल है और रासायनिक खेती की तुलना में मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में सहायक होती है।प्रशिक्षण कार्यक्रम में एग्रीकल्चर टेक्निकल मैनेजर (एटीएम) दीपक कुमार सहित कई प्रगतिशील किसान सुरेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। इन किसानों ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्राकृतिक खेती अपनाने के फायदे बताए और अन्य किसानों को इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया।

 

इस प्रशिक्षण का मुख्य लक्ष्य किसानों को रासायनिक खेती से दूर कर स्वच्छ, टिकाऊ और कम लागत वाली कृषि पद्धतियों की ओर अग्रसर करना था। इससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके और खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सके।मौके पर वरूण रजक,पंकज कुमार, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

 

 

सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन ताजपुर मुख्य सड़क पर अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी अशोक साह के पुत्र सनी कुमार के रूप में हुई है। घायल का इलाज निजी डॉक्टर के क्लीनिक में कराया गया।

यह भी पढ़े

दीपावली के बाद दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

किशनगंज: पुलिस ने एक कार से 9 लाख 30 हजार रुपए किया जब्त

जमुई में युवक ऑटोमेटिक पिस्टल, 29 कारतूस के साथ गिरफ्तार

हरियाणा : गुरुकुल कुरुक्षेत्र का 113वाँ वार्षिक महोत्सव

सीवान  में हथियार के साथ एक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की छापेमारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!