सिसवन की खबरें :  पुलिस ने चोर को भेजा जेल

सिसवन की खबरें :  पुलिस ने चोर को भेजा जेल

श्रीनारद  मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow

सीवान जिला के हसनपुरा एमएच नगर थाना के सामने स्थित गुमटी नुमा दुकान में बीते दिनो हुई चोरी मामले में पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार चोर अरंडा निवासी सुफियान अली है।यह गिरफ्तारी थाने के पुअनि सोहन मिश्र ने बीते रात उसके घर से की।

 

थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि गुमटी में चोरी की घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। उसके बाद कथित चोर की तस्वीर सामने आयी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गौरतलब हो कि बीते सोमवार की रात गंगा साह की गुमटी नुमा दुकान का ताला तोड़ कर गल्ला में रखे नगद आठ हजार रुपए की चोरी कर ली थी। इस मामले में पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

 

 

आपसी विवाद में मारपीट, दो युवक घायल

श्रीनारद  मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

 

सिसवन थाना क्षेत्र के पंचमावा गांव में आपसी विवाद में मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में दो युवक घायल हो गए, जिनमें स्थानीय निवासी हरेराम प्रसाद का पुत्र पवन कुमार और दरौदा थाना क्षेत्र के हाथोंपुर गांव निवासी सुरेश प्रसाद का पुत्र सुमित कुमार शामिल हैं। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में किया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों ने शुक्रवार को जानकारी दी।

 

बाइक से गिरकर दो युवक घायल

श्रीनारद  मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

 

सिसवन थाना क्षेत्र के सीवान-सिसवन मुख्य मार्ग पर चांदपुर गांव के पास बाइक से गिरकर दो युवक घायल हो गए। घायलों में पुष्टि कला गांव निवासी बालचंद राय का पुत्र संदीप यादव और भिखारी सिंह का पुत्र रजत कुमार शामिल हैं। दोनों घायलों का इलाज शुक्रवार को सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

सांप काटने से युवक अचेत

श्रीनारद  मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में सांप काटने की घटना सामने आई है। स्थानीय निवासी चंद्रिका साह का पुत्र मनीष कुमार साह सांप के काटने से अचेत हो गया। उसे तत्काल शुक्रवार को सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने उसका उपचार किया।

 

किसान रजिस्ट्री को लेकर कैंप का आयोजन

श्रीनारद  मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन प्रखंड के सिसवन गांव में शुक्रवार को किसान रजिस्ट्री को लेकर कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में किसानों के ई-केवाईसी किए जा रहे हैं ताकि वे सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकें। कृषि समन्वयक रामजीत सिंह ने बताया कि इस कैंप के माध्यम से किसानों को अपनी रजिस्ट्री कराने और योजनाओं का लाभ उठाने में मदद मिलेगी। कैंप में किसानों की समस्याओं को सुना गया और उनका समाधान किया गया।

 

महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन

श्रीनारद  मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):


सिसवन प्रखंड के सिसवा कला पंचायत अंतर्गत शुक्रवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी और महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई, जिनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाएं शामिल थीं। इस अवसर पर महिलाओं ने अपनी समस्याएं और आवश्यकताएं साझा कीं और अधिकारियों से समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करना था।

यह भी पढ़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!