सिसवन की खबरें :  जनता दरबार का हुआ आयोजन

सिसवन की खबरें :  जनता दरबार का हुआ आयोजन

श्रीनारद मीडिया,  सिसवन, सीवान (बिहार):

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
00
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
00
previous arrow
next arrow

सीवान जिला के सिसवन अंचल कार्यालय में शुक्रवार को सिसवन अंचला अधिकारी पंकज कुमार ने प्रखंड स्तरीय जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्याएं सुनी। प्रखंड स्तरीय जनता दरबार में लगभग आधा दर्जन लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को लेकर अंचला अधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की।इस संबंध में अंचल कर्मियों ने जानकारी दी।

 

पुलिस ने दो शराबी को गिरफ्तार किया

श्रीनारद मीडिया,  सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार पंचायत के सिनसिनियां टोला मे शराब पीकर हंगामा कर रहे एक आरोपी शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी शराबी सिनसिनियां गांव निवासी सुरेश बिंद है।थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि आगे की कार्यवाई के लिए उसे सिवान न्यायालय भेज दिया गया।

वहीं चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति की गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुबारकपुर गांव निवासी कन्हैया शाह के रूप में हुई है। इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष ने शुक्रवार को जानकारी दी।वहीं गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया।

 

 

मारपीट के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया,  सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर मठिया गांव में दो पक्षों के आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना फरार चल रहे दो आरोपियों को सिसवन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपों में मंटू महतों एवं साभा महतों शामिल है।इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को जानकारी दी।

 

मारपीट की घटना में मां बेटा सहित तीन घायल

श्रीनारद मीडिया,  सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर मठिया गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में मां बेटा सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी सभा महतो की पत्नी तेतरी देवी उसका पुत्र जयप्रकाश महतो व पप्पू महतो की पत्नी रामवती देवी शामिल है। घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों ने शुक्रवार को जानकारी दी।

यह भी पढ़े

253 ली0 देशी/विदेशी शराब के साथ 04 गिरफ्तार

गया में गैंगस्टर का खुलासा, हथियार पहुंचाकर खड़ा कर रहे थे नेटवर्क, पुलिस ने 5 को दबोचा  

मिस्टर, मिस और मिसेज बिहार फैशनईस्टा 2025 का पहला ऑडिशन संपन्न

क्या मुसलमानों की भी होगी जातिवार गणना?

राजद ने पूर्व सांसद स्व डॉ मो शहाबुद्दीन की पुण्यतिथि पर किया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

क्या मुसलमानों की भी होगी जातिवार गणना?

मीडिया व मनोरंजन उद्योग 100 अरब डॉलर की वृद्धि दर्ज कर सकता है- मुकेश अंबानी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!