सिसवन की खबरें : नुक्‍कड़ नाटक के माध्‍यम से कामगारों को किया गया जागरूक

सिसवन की खबरें : नुक्‍कड़ नाटक के माध्‍यम से कामगारों को किया गया जागरूक

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
previous arrow
next arrow

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड परिसर में श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के सौजन्य से कामगारों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बिन्दु भारती कला संगम द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रवासी कामगारों को सरकार द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी देना था।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बिन्दु भारती कला संगम ने कामगारों को इन योजनाओं के बारे में जागरूक किया और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग किया। इस तरह के आयोजनों से निश्चित ही कामगारों को लाभ होगा और वे अपने जीवन को बेहतर बना पाएंगे।

 

 

 

सिसवन प्रखंड में शिवरात्रि को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

ई रिक्शा पलटने से तीन लोग घायल  सिसवन प्रखंड के मेंहदार स्थित बाबा महेंद्र धाम पर सावन महीने की शिवरात्रि को लेकर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की आने की उम्मीद को देखते हुए प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो।प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। इस अवसर पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

 

ई रिक्शा पलटने से तीन लोग घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के  सिसवन थाना क्षेत्र के सीवान सिसवन मुख्य मार्ग पर ई रिक्शा पलटने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों में घुरघाट निवासी प्रभु महतो का पुत्र सुरेश महतो, त्रिलोकी महतो की पुत्री निक्की कुमारी और दाउदपुर थाना क्षेत्र के बभनौली बांगरा गांव के सत्येंद्र ठाकुर का पुत्र मंटू ठाकुर शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

 

सड़क दुर्घटना में दो घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के  सिसवन थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों में थाना क्षेत्र के कचनार गांव निवासी राधेश्याम यादव का पुत्र विकास कुमार यादव और देवरिया के बीरबल सिंह का पुत्र विशाल सिंह शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सिसवन अस्पताल में कराया गया।

 

 

बाइक के धक्‍के से महिला घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के सीवान सिसवन मुख्य मार्ग पर हाईस्कूल के पास एक बाइक सवार युवक ने महिला को धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला स्थानीय निवासी परशुराम यादव की पत्नी सुगान्ती देवी है। महिला का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराने के बाद सीवान रेफर किया गया। बाइक चालक बाइक लेकर भाग निकला।

 

यह भी पढ़े

सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती कांड के दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, 107 मामले दर्ज

एयरपोर्ट पर फंसे F-35 लड़ाकू विमान ने 38 दिन बाद भरी उड़ान

सीवान आगमन पर महामहिम राज्‍यपाल ने समाजिक कार्यकर्ताओं को किया सम्‍मानित

एस.आई.आर: 90.36 प्रतिशत मतदाता सम्मिलित, अभी चार दिन और बाकी

अपराध की योजना बना रहे मधेपुरा के चार व पूर्णिया का एक अपराधी हथियार व गोली के साथ गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट गिरोह का सदस्य बिसना राम जोधपुर से गिरफ्तार

Raghunathpur: उम्मीद हेल्थ केयर का हुआ उद्घाटन

बिहार.. पटना.. पारस.. चंदन.. शूटर.. पुलिस.. प्रशासन.. समाज की विडम्बना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!