सीवान भाजपा  ने कारगिल विजय दिवस धूमधाम से  मनाया

सीवान भाजपा  ने कारगिल विजय दिवस धूमधाम से  मनाया

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow

भारतीय जनता पार्टी सिवान के द्वारा कारगिल विजय दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में युद्ध नायकों का सम्मान किया गया। जो देश के पूर्व सैनिक रहे उनको भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शेरखान प्रदेश कार्य समिति की सदस्य पूनम गिरी के द्वारा अंग वस्त्र और फूल माला के साथ उनको सम्मानित किया गया।

 

सिवान जिले के निवासी पूर्व सैनिकों में रामबाबू प्रसाद गुप्ता, जितेंद्र कुमार गुप्ता, अरुण कुमार ओझा,राजीव रंजन सिंह, अरविंद कुमार शर्मा,राजेश कुमार इत्यादि लोग मौजूद रहे।उसके बाद सिवान शहर के शाहिद सराय में कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीरों के याद में उनके कुर्बानियों को याद करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने शहर के शहीद स्मारक पर दीप प्रज्वलित कर के उनको नमन किया।

 

धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया की हम सभी शहीदों के याद मे यहाँ एकत्रित हुए हैं जो देश के सैनिक हैं मां भारती के सच्चे सेवक है। वे भारत माता के लिए अपने घर की चिंता नहीं किऐ वह अपने प्राणों की आहुति दे दिए।जब हम घरों में बैठकर दिवाली मानते हैं तब वह सैनिक अपने खून की होली खेल कर सरहद की रक्षा करते हैं।जब-जब देश की आजादी खतरे में पडती है तब तक हमारे सैनिक अपने प्राणों की आहुति देकर अपने अंतिम सांस तक देश की रक्षा करते हैं।

 

 

उसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कारगिल विजय दिवस मसाला यात्रा शहर के शहीद सराय से शुरू होकर बबूनिया मोर के रास्ते जेपी चौक पर यात्रा का समापन किया गया।कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम देश के शहीदों के लिए है जो कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे। आज उनके वजह से हम यह विजय दिवस मना रहे हैं।

 

भारत मां के वीर सपूतों को हम याद कर रहे हैं उनके वीरता और शौर्य के लिए उनको नमन करते हैं। वही आज अंदर के चित्तौड़ निवासी कारगिल युद्ध के शहीद रामबूस सिंह के प्रतिमा पर भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता एवं अति पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील चंदेल के द्वारा माल्यार्पण कर उनको नमन किया गया। उनको श्रद्धांजलि दी गई श्रद्धांजलि देने वालों में जिला मंत्री पिंटू जायसवाल, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री ध्यान पांडे,शिवम कुमार शहीद रामभु सिंह के भतीजे संदीप सिंह रहे शाहिद रमभु सिंह के भतीजे संदीप सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

 

सिवान नगर के वार्ड नंबर 31 में महिला प्रवासी कार्यक्रम के दौरान आई हुई प्रवासी बहनों के साथ प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी चांदनी पाण्डेय और महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता जायसवाल बीवी देवी सोनी शोएब प्रवासी बहाने जिला अध्यक्ष देवरिया श्रीमती भारती शर्मा जिला महामंत्री सीमा जयसवाल ने शहीदों को याद किया नमन किया और उनके याद में दीपोत्सव कर उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी। जुलूस यात्रा में प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सरोज सिंह राणा सुभाष सिंह कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह सत्यम सिंह सोनू कुंदन कुमार सिंह अनुराधा गुप्ता दीपू सिंह चंदेल सौरव कुशवाहा हरे राम सा इत्यादि लोग मौजूद रहे

यह भी पढ़े

अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का उद्भेदन, मुंगेर से चोरी हुई दो ट्रैक्टर को हाजीपुर से किया बरामद

कुख्यात अपराधी मुकेश पाठक गिरफ्तार, जमीन कब्जा और अपहरण मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जैस्मीन अचानक एक्टिंग छोड़ कर क्यों हो गई अंडरग्राउंड?

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए पीसी मोदी होंगे चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी

प्रखंड संसाधन केंद्र एकमा में इको क्लब संचालन को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

दो लाख से अधिक भारतीयों ने 2024 में देश की नागरिकता छोड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!