सीवान जिलाधिकारी ने ग्‍यासपुर में सरयू नदी के गोगरा तटबंध का लिया जायजा

सीवान जिलाधिकारी ने ग्‍यासपुर में सरयू नदी के गोगरा तटबंध का लिया जायजा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

बाढ़ पूर्व तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने सिसवन के ग्यासपुर मे सरयू नदी के गोगरा तटबंध पर पहुंचे। इस दौरान तटबंध का निरीक्षण कर अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए।
अधिकारियों ने तटबंध ऊपर पैदल चलकर उसकी हालात को देखा और निरंतर निगरानी करने का निर्देश भी दिए।सरयू नदी में बाढ़ आने पर सबसे अधिक तबाही तटवर्ती गांव, कचनार, सिसवन, सरउत,ग्यासपुर नवका टोला में होती है। इसके अलावा अंचल के आधा दर्जन पंचायत भी बाढ़ से प्रभावित हो जाते हैं।

जिलाधिकारी ने उन पंचायतों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए कैंप लगाने हेतु चिह्नित किए गए स्थान, नाव तथा राहत सामग्री की तैयारियों के बारे में स्थानीय अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ आने की स्थिति में ग्रामीणों को पूरी तरह सुरक्षा प्रदान करने तथा राहत आदि का पुख्ता प्रबंध करने का निर्देश भी दिए।

मौके पर मौजूद बाढ़ विभाग के कार्यपालक अभियंता नवलकिशोर भारती ने बांध को पूरी तरह सुरक्षित बताया।उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि कटाव होने की स्थिति में बालू की बोरियां भर कर रखी गई हैं। बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थान पर रहने तथा कैंप लगाने के लिए आधा दर्जन जगहों का चयन भी कर लिया गया है।

नावों को भी तैयार रखा गया है। बाढ़ पीड़ितों को तत्काल राहत देने के लिए भी पूरी तैयारी कर ली गई है। इस अवसर पर एसडीएम रामबाबू बैठा, बीडीओ सूरज कुमार सिंह, सिओ, सतीश कुमार, बीसीओ रेयाज अहमद,पीओ सुबोध कुमार सिंह, बीपीआरओ कुमारी विभा,प्रमुख धर्मेंद्र साह सहित जिले के कई वरिय पदाधिकारी एवं अभियंताओं की टीम थी।

यह भी पढ़े

सरकार ने कुछ दवाओं पर क्यों लगाया प्रतिबंध?

बिहार में व्याप्त है भ्रष्टाचार, तभी तो एक ही पुल दो-दो बार टूटता है-सुशील कुमार

विवान चौरसिया की घातक गेंदबाजी के बावजूद पूर्वांचल क्रिकेट क्लब एक विकेट से हारा

हीटवेव की चपेट में बिहार के 29 जिले, गर्मी ने तोड़ा 11 साल का रिकॉर्ड : मौसम विभाग

Leave a Reply

error: Content is protected !!