सीवान डीएम  विवेक रंजन मैत्रेय ने  सदर अस्पताल का किया निरीक्षण  

सीवान डीएम  विवेक रंजन मैत्रेय ने  सदर अस्पताल का किया निरीक्षण
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक में दिया महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश।
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
मंगलवार को  विवेक रंजन मैत्रेय, भा०प्र०से०, जिला पदाधिकारी, सिवान के द्वारा जिला स्वास्थ्य समिति, सिवान कार्यालय परिसर, बाल चिकित्सा गहन देखभाल इकाई सिवान, मॉडल अस्पताल सिवान के विभिन्न वाडों (वाह्य कक्ष, आपातकालीन विभाग, प्रसव कक्ष, रक्त अधिकोष केन्द्र एवं अन्य), पोस्टमार्टम भवन तथा रेड क्रॉस भवन का निरीक्षण किया गया।*
तदोपरांत सभा कक्ष, सिविल सर्जन कार्यालय, सिवान में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक कर निम्नांकित निदेश दिया गयाः-
1. सर्वप्रथम अस्पताल परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निदेश अधीक्षक, सदर अस्पताल, सिवान को दिया गया। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में बताया कि अस्पताल परिसर में जल जमाव किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
2. राज्य स्तर से भव्या डिजिटल प्लेटफार्म के उपयोग पर प्रेषित की जा रही जिलावार रैकिंग के सभी सूचकांकों का समीक्षा कर उपलब्धि में सुधार करने का निदेश दिया गया।
साथ ही, वैसे चिकित्सक, जिनके द्वारा कार्य में रूची नहीं लिया जा रहा है, को चिन्हित कर आवश्यकतानुसार अनुशासनिक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।
3. राज्य स्तर से निर्धारित आशा चयन लक्ष्य के आलोक में कुल 321 रिक्तियों को 31 जनवरी, 2026 से पहले पूर्ण करने का निदेश सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिया गया।
4. संस्थागत प्रसव के उपलब्धि में सुधार करने का निदेश दिया गया।
5. निर्धारित लक्ष्य के अनुसार दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
उक्त बैठक में सिविल सर्जन सिवान, अधीक्षक सदर अस्पताल सिवान, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी सिवान, संचारी रोग पदाधिकारी सिवान, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी सिवान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सिवान, सभी संस्थानों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक, सामदायिक उत्प्रेरक तथा अन्य सहयोगी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

यह भी पढ़े

मोहनिया में सीरियल चोर शाहरुख गिरफ्तार

सीवान : सिसवन अंचल के तत्कालीन राजस्व कर्मचारी विजय कुमार सिंह रिश्वत लेते गोपालगंज के बरौली से गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
previous arrow
next arrow

शिवम के शव को रखकर भेल्दी चौक पर धरना, परिजन बोले– SSP आएंगे तभी हटेगा जाम

निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर राजस्व कर्मचारी, रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया

चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!