महावीरी विजयहाता में सीवान सांसद ने बच्चों को किया संबोधित

महावीरी विजयहाता में सीवान सांसद ने बच्चों को किया संबोधित

श्रीनारद मीडिया, सीवान  (बिहार):

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow

सीवान नगर के   विद्या भारती विद्यालय, महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, विजयहाता में आज सीवान की माननीय सांसद श्रीमती विजयलक्ष्मी ने वंदना सभा में उपस्थित होकर भैया-बहनों को संबोधित और प्रेरित किया।

कार्यक्रम के आरंभ में दीप प्रज्ज्वलन सांसद विजयलक्ष्मी देवी और पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, महावीरी विजयहाता के सचिव ओमप्रकाश दुबे,सह सचिव ओमप्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष पारसनाथ सिंह, समिति सदस्य सुभाष सिंह, मुखिया आभा देवी ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालय के प्राचार्य शंभु शरण तिवारी ने आगत अतिथियों का परिचय एवं स्वागत कराया। उन्होंने सांसद महोदया को नारी योग्यता एवं महिला सशक्तीकरण की प्रतीक बताया।

अपने संबोधन में पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार ही महावीरी विद्यालयों की विशेषता है। यह विद्यालय समाज एवं राष्ट्र के लिए योग्य नागरिक बनाने की नर्सरी है।

सांसद विजयलक्ष्मी देवी ने ठेठ भोजपुरी में भैया-बहनों से कहा कि भैया-बहन विभिन्न क्षेत्रों में जाकर देश का नाम रोशन करें। स्थानीय भाषा भोजपुरी में उनके संबोधन का सबने आनंद उठाया। सांसद महोदया ने इसी क्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति में स्थानीय भाषाओं को सम्मान देने के मोदी सरकार के निर्णय को भी सराहा।

विद्यालय की ओर से सचिव ओमप्रकाश दुबे ने सांसद विजयालक्ष्मी देवी की प्रशंसा की। अत्यंत व्यस्तता के बावजूद समय देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। मीडिया प्रभारी अखिलेश श्रीवास्तव तथा आचार्य प्रवीण चन्द्र मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य शंभु शरण तिवारी ने किया। इस अवसर पर उपप्राचार्य डॉ आशुतोष कुमार, कुंदन कुमार, सुश्री सुमन, जीउत चक्रवर्ती एवं सभी आचार्य उपस्थित सक्रिय रहे।

यह भी पढ़े

आठ मार्च  की सभा होगी ऐतिहासिक –  युवराज

सिसवन की खबरें : शराब के मामले में फरार चल रहा वारंटी  गिरफ्तार 

तस्करों को लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लग्जरी कार, ट्रक व हथियार समेत 5 गिरफ्तार, शराब भी बरामद

छपरा जंक्शन पर यात्रियों से लूटपाट करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

04 मार्च  राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस  पर विशेष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!