सीवान की खबरें : आयुष्मान कार्ड घर-घर जाकर बनाने को लेकर आशा कर्मियों की बैठक 

सीवान की खबरें : आयुष्मान कार्ड घर-घर जाकर बनाने को लेकर आशा कर्मियों की बैठक

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के रेफरल अस्पताल में आयुष्मान कार्ड घर-घर जाकर बनाने को लेकर आशा कर्मियों की बैठक हुई। इस संबंध में अस्पताल प्रभारी डॉ.शमउद्दीनआजाद ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी आशा कर्मियों को एप का यूजर आईडी और पासवर्ड दे दिया गया है।डॉ. शमउद्दीन आजाद ने बताया कि आशा कर्मियों को घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनने से लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा और उन्हें आर्थिक बोझ से बचाया जा सकेगा।आशा कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य करें। इस कार्य में तेजी लाने के लिए आशा कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। अस्पताल प्रशासन का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों को आयुष्मान कार्ड का लाभ मिल सके।

 

देसी चुलाई शराब के साथ एक आरोपी  गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए देसी चुलाई शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चैनपुर पासी टोला निवासी जितेंद्र चौधरी के रूप में हुई है, जिसके पास से पुलिस ने चालीस लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया है।चैनपुर थाना अध्यक्ष विजय रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति द्वारा देसी शराब का कारोबार किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।चैनपुर थाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

 

सिसवन थाना परिसर में भूमि विवाद निपटारा

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के सिसवन थाना परिसर में भूमि विवाद निपटारा करने को लेकर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में सिसवन अंचलाधिकारी पंकज कुमार तथा सिसवन थाना अध्यक्ष टुनटुन कुमार मौजूद रहे।जनता दरबार में आए हुए लोगों के भूमि विवाद का समाधान आपसी समझौता के तहत चार मामलों का किया गया। जनता दरबार में आए हुए लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं और अधिकारियों ने उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान करना है और हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

 

एमएचनगर  में जनता दरबार में भूमि सम्बन्धित मामलों का किया निष्पादन

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के हसनपुरा प्रखंड के एमएच नगर थाना परिसर में शनिवार को सीओ उदयन सिंह व थानाध्यक्ष मिहिर कुमार के संयुक्त नेतृत्व में भूमि सम्बन्धित मामले का निपटारा हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया। जमीनी विवाद सम्बन्धित वाद का ऑन दी स्पॉट निपटारा किया गया।

इस दौरान अंचलाधिकारी श्री सिंह ने बताया की भूमि सम्बन्धित मामलों का कुल 8 आवेदन प्राप्त हुआ। जिसमें 8 आवेदन को शनिवारी दरबार मे वादी तथा प्रतिवादी की मौजूदगी में भूमि संबंधित मामले का निष्पादन किया गया।

यह भी पढ़े

भगवान श्रीकृष्ण  की छट्ठी पर  चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत 

सिधवलिया की खबरें : भगवान श्रीकृष्‍ण की छठियार पर जागरण कार्यक्रम आयोजित

पुण्‍यतिथि पर याद किये गये सेवानिवृत कार्यपालक अभियंता भगवान सिंह, दी गई श्रद्धांजलि

केंद्र सरकार ने 20 वर्ष पुराने वाहनों के रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण को लेकर बदलाव किया है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!