सीवान की खबरें :  हसनपुरा में भव्य कलश यात्रा का आयोजन

सीवान की खबरें :  हसनपुरा में भव्य कलश यात्रा का आयोजन

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow

 

सीवान जिला के हसनपुरा प्रखंड के पड़ौली गांव में श्री विष्णु महायज्ञ एवं शिव अंचल प्रतिष्ठा के अवसर पर शनिवार को एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस संबंध में यज्ञाचार्य संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान की स्तुति की।मुख्य यजमानों में अमरनाथ पांडेय, कृष्णाकांत पाण्डेय, अमित पाण्डेय, मुकेश पाण्डेय, शशिशेखर पाण्डेय और गया सिंह प्रमुख थे। यज्ञाचार्य संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि इस कलश यात्रा का उद्देश्य भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करना है और क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना करना है।उन्होंने आगे बताया कि श्री विष्णु महायज्ञ और शिव अंचल प्रतिष्ठा का आयोजन क्षेत्र के कल्याण और भक्तों की आध्यात्मिक उन्नति के लिए किया जा रहा है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भगवान की भक्ति में लीन रहे।

 

 

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन सीवान मुख्य सड़क पर शनिवार को हुए सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान सिसवन गांव निवासी राज बलम सिंह के पुत्र राजू सिंह के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उन्हें सिसवन के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनकी मरहम पट्टी की गई। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों ने जानकारी दी।

 

मारपीट की घटना में एक व्यक्ति घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ गांव में शनिवार को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान रामगढ़ गांव निवासी गौतम भगत के पुत्र अलगू भगत के रूप में हुई है।घायल अवस्था में उन्हें सिसवन के सिसवन के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनकी मरहम पट्टी की गई।।

 

महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन प्रखंड के भीखपुर भगवानपुर गांव के काली मंदिर के समीप शनिवार को एक महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूक करने और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंद्रभान सिंह, जीविका ब्लॉक कोऑर्डिनेटर उमेश कुमार तिवारी और सतीश कुमार सिंह उपस्थित रहे। इन अधिकारियों ने महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 

शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया बकरीद का पर्व

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

बकरीद का पर्व सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ सहित विभिन्न जगहों पर शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। इस दौरान शनिवार की सुबह से ही पुलिस प्रशासन तैनात रहा, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।यह पर्व हजरत इब्राहिम की सुन्नत की याद में मनाया जाता है, जो अल्लाह के प्रति उनकी आस्था और समर्पण को दर्शाता है ।

 

 

यह भी पढ़े

प्राकृतिक खेती से कम होगी लागत, बढ़ेगी उर्वरता: डॉ. चंदोला

हाइटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से विद्युत कर्मी झुलसा, पटना में हो रहा उपचार

मुबारकपुर की अंकिता सिंह ने पश्चिम बंगाल पीसीएस में पाई 17वीं रैंक

बकरीद :  ईदगाहों में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

मुबारकपुर की अंकिता सिंह ने पश्चिम बंगाल पीसीएस में पाई 17वीं रैंक

पिक-अप की चपेट में आकर अधेड़ महिला की मौत

किसान कल्याण को लेकर केंद्रीय मंत्री से मिला हिंदू महासभा युवा मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल

“बिहार बदलाव यात्रा” के दौरान मढ़ौरा पहुंचे प्रशांत किशोर, डॉ. नूतन कुमारी ने किया भव्य स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!