सीवान की खबरें :  मैरवा थाना  के जनता दरबार में भूमि विवाद का निपटारा

सीवान की खबरें :  मैरवा थाना  के जनता दरबार में भूमि विवाद का निपटारा

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के मैरवा थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में अंचलाधिकारी की उपस्थिति में भूमि विवाद का निपटारा किया गया। इस दौरान दोनों पक्षों को सुना गया और आपसी सहमति से विवाद का समाधान निकाला गया। जनता दरबार के आयोजन से लोगों को अपनी समस्याओं का समाधान पाने में मदद मिली और प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा।

 

रघुनाथपुर में आठ मामलों की सुनवाई

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

रघुनाथपुर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान अंचलाधिकारी तथा थाना अध्यक्ष ने जमीन से संबंधित 8 मामलों पर सुनवाई की। अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से लोगों ने जमीनी विवाद के निपटारे के लिए आवेदन दिया था, जिसके आधार पर दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर शनिवार को थाना परिसर में उपस्थित होने को कहा गया था। जनता दरबार में आपसी सहमति बनाते हुए जमीन से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया।

 

 

सिसवन थाना में जनत दरबार आयोजित, चार मामलों का निपटारा

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन प्रखंड के सिसवन थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान सिसवन अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने जमीनी विवाद पर सुनवाई की और आपसी सहमति बनाते हुए जमीन से संबंधित 4 मामलों का निपटारा किया।

जनता दरबार में दोनों पक्षों की उपस्थिति में कागजातों के आधार पर भूमि से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया। अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि जमीन विवाद के मामलों का निपटारा करना उनकी प्राथमिकता है और वे इस दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।

जनता दरबार के आयोजन से लोगों को काफी राहत मिली है और वे अपनी समस्याओं का समाधान पाकर संतुष्ट हैं। अंचलाधिकारी ने बताया कि आगे भी इस तरह के जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा सके और उन्हें न्याय मिल सके।

इस पहल से लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है और वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन की ओर देख रहे हैं। जनता दरबार के आयोजन से प्रशासन और लोगों के बीच की दूरी कम हुई है और समस्याओं का समाधान करने में मदद मिली है।

 

सिसवन में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर हुई बैठक

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

 

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड मुख्यालय में को मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ राजेश कुमार ने की। इसमें सभी बीएलओ ,पर्यवेक्षक और सीआरसीसी शामिल हुए। बीडीओ ने निर्देश दिया कि मतदाताओं से प्राप्त सभी फॉर्म कल तक अपलोड कर दिए जाएं।

उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। इसके तहत सभी मतदाताओं से फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। बीएलओ व पर्यवेक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में समय पर फॉर्म अपलोड करने को कहा गया।बीडीओ ने कहा कि इस प्रक्रिया से मतदाता सूची को अद्यतन करने में मदद मिलेगी। मतदाताओं को अपने अधिकारों का प्रयोग करने में सुविधा होगी। उन्होंने कार्य में तेजी लाने और समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।बैठक में हरेंद्र यादव,उत्तम सिंह,संजय सिंह,विनय तिवारी आदि मौजूद रहे।

 

करंट लगने से  वृद्ध की  मौत

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार पंचायत के सिमसिमिया गांव में करंट लगने से  वृद्ध की  मौत हो गई। मृतक की पहचान 62 वर्षीय लालू साहनी उर्फ लालू सेठ के रूप में हुई है, जो स्थानीय गांव के निवासी थे। इस घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी और बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर है।

 

 

 

बाइक से गिरकर एक व्यक्ति घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन  थाना क्षेत्र के मांझी रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक नई दिल्ली के नेहरू चौक उत्तम नगर के कन्हैया लाल चौहान का पुत्र कमलेश कुमार चौहान है। वह भागर आया था तभी बाइक दुर्घटना में घायल हो गया। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।

 

बाइक के धक्के से युवती घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के माधोपुर ट्रेनवां गांव में बाइक के धक्के से एक युवती घायल हो गई। युवती स्थानीय निवासी बृजेश यादव की पुत्री स्वाति कुमारी है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

यह भी पढ़े

बिहार में हर परिवार को 100 यूनिट तक फ्री बिजली देने की तैयारी, वित्त विभाग ने दी सहमति

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट मैच में भारत के 5 विकेट गिरे

बिहार में एक बार फिर घूसखोर राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, निगरानी ने 20000 रुपये रिश्वत के साथ दबोचा

कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की थी प्लानिंग

देश की न्यायिक व्यस्था को ठीक करने की जरूरत- CJI बीआर गवई

फ्यूल स्विच में गड़बड़ी या पायलट की गलती?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!