सीवान की खबरें : मुखिया ने लगाया आरोप: सरकारी कार्यक्रमों की सूचना नहीं दी जा रही

सीवान की खबरें : मुखिया ने लगाया आरोप: सरकारी कार्यक्रमों की सूचना नहीं दी जा रही

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के घुरघाट पंचायत के मुखिया शैलेश तिवारी ने रविवार को एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि पंचायत में होने वाले सरकारी विभागों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की सूचना उन्हें नहीं दी जा रही है। मुखिया ने कहा कि इससे पंचायत के विकास और जनहित के कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है।

 

सिसवन थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

 

सिसवन थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कचनार गांव निवासी मुन्ना उपाध्याय और रोहित उपाध्याय शामिल हैं।सिसवन थाना अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए रविवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया।

 

 

 

वासगीत पर्चा को लेकर अंचलाधिकारी ने की जांच

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने रविवार को सिसवन प्रखंड के ईसोपुर में वासगीत पर्चा को लेकर दिए गए आवेदन की जांच की। भीम सामग्र सेवा अभियान के तहत लगे शिविर में द्वारिका राम, पंचराम, सबया देवी, चिंता देवी सहित अन्य लोगों ने वास्तविक पर्चा को लेकर आवेदन दिया था।अंचलाधिकारी ने आवेदन प्राप्त होने के बाद भौतिक सत्यापन हेतु जांच की। इस जांच के दौरान संबंधित व्यक्तियों के दस्तावेजों और अन्य जानकारी की पुष्टि की गई।

 

बोलेरो ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

 

सिसवन थाना क्षेत्र के घुरघाट गांव के समीप सिसवन सीवान स्टेट हाईवे पर रविवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद डाला। जिससे बाइक सवार सभी बुरी तरह जख्मी हो गए।
ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को सिसवन के रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। वही महिला की नाजुक स्थिति देखते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक कचनार गांव निवासी कौशल किशोर वर्मा उनकी पत्नी अनीता देवी व 7 वर्षीय पुत्र वैभव कुमार अपने बाइक से चैनपुर से घर कचनार जा रहे थे। इसी दौरान घुरघाट के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार एक बोलेरो ने टक्कर मार फरार हो गया। जिससे अनीता देवी को गहरा चोट लगी है। इनकी नाजुक स्थिति देखते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

 

बाइक की ठोकर से एक वृद्ध घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन थाना क्षेत्र के गंगपुर सिसवन गांव के समीप मांझी रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर रविवार को सड़क पार कर रहे एक वृद्ध व्यक्ति को अज्ञात बाइक चालक ने ठोकर मार फरार हो गया। घायल व्यक्ति स्थानीय निवासी 70 वर्षीय सत्यदेव राम है। घायल वृद्ध को इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया है।

यह भी पढ़े

सरकार की नीति नफरत की है इसलिए ऐसा हुआ है- मौलाना अरशद मदनी

सीवान में कांडो में फरार चल रहा 25 हजार रूपये का ईनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार 

 बिहार के सहरसा में इंजन की चपेट में आए 2 रेलकर्मी, 1 का हाथ कटकर अलग 

कबहु निरामिष होईहें ना कागा

बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, दो यूपी के शूटर शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!