सीवान  की खबरें :  सिसवन में   जनता दरबार का आयोजन 

सीवान  की खबरें :  सिसवन में   जनता दरबार का आयोजन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन   अंचल कार्यालय में शुक्रवार को सिसवन अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने प्रखंड स्तरीय जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्याएं सुनी। प्रखंड स्तरीय जनता दरबार में लगभग एक दर्जन लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को लेकर अंचला अधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की।इस संबंध में अंचल कर्मियों ने जानकारी दी।

 

मारपीट की घटना में मां बेटी घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन थाना क्षेत्र के गंगापुर सिसवन में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में मां बेटी घायल हो गई।घायलों में स्थानीय निवासी वीरेंद्र राजभर की पत्नी गीता देवी उसकी पुत्री ज्योति कुमारी और नेहा कुमारी शामिल है। तीनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों में शुक्रवार को जानकारी दी।

बाइक से गिरकर युवक घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन थाना क्षेत्र के आषड़ गांव का एक युवक शुक्रवार को बाइक से गिरकर घायल हो गया। घायल चैनपुर बाजार जा रहा था। तभी वह दुर्घटना का शिकार हो गया। घायल युवक स्थानीय निवासी मनोज शर्मा का पुत्र प्रिंस कुमार शर्मा है। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।

 

 

बैसाखी मेले को ले मजिस्ट्रेट की तैनाती

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के मेंहदार गांव स्थित ऐतिहासिक महेंद्रनाथ मंदिर में शनिवार को लगने वाले बैसाखी मेले को लेकर सीवान सदर के एसडीओ सुनील कुमार ने मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की है। इस मौके पर यहां श्रद्धालुओं की भीड़ के जुटने के मद्देनजर बाबा महेंद्र नाथ मंदिर परिसर व मेला क्षेत्र के कई लोकेशन पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है ।शनिवार की अहले सुबह से ही यहां शिव भक्त भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक कर पूजा अर्चना करेंगे।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये मेला व कमलदाह सरोवर के घाटों पर बेरिकेडिंग की गई है।

 

माधोपुर गांव में महिला संवाद कार्यक्रम  आयोजित

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):


सीवान जिला केसिसवन प्रखंड के माधोपुर गांव मे शुक्रवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा किया गया जिसमे महिला संवाद के उदेश्य पर बाते किया गया जिसमे राज्य सरकार के महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम से आत्मनिर्भर् होती महिलाओं के अनुभव से सभी रूबरू हुए साथ हि सभी महिलाव के द्वारा अपनि आकांशा भी बताई गयी जहा दीदियो ने अपनी मांग के बारे मे बताया led स्क्रीन पे वीडियो के माध्यम से सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे बिभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया सरकार के ग्रामीण विकास विभाग की ओर से सिसवन प्रखन्द् के रामगढ़ और सिसवन पंचायत में जीविका ग्राम संगठनों मे महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संवाद में महिलाओं ने अपनी समस्याएं रखी। कई लाथार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। इस कार्यक्रम को लेकर जीविका द्वारा पूर्व से सूचना प्रसारित की गई थी। डिजिटल जागरूकता वैन के द्वरा महिलाओं ने पूरी तन्मयता से वीडियो फिल्म के माध्यम से दिखाए गए महिलाओं के लिए संचालित बिहार सरकार की योजनाओं के बारे में जाना। इसके बाद महिलाओं ने अपनी समस्याओं को उठाया और कई सुझाव भी दिए। कार्यक्रम में शामिल दीदियो को बताया गया कि वीडियो फिल्म के द्वारा बिहार सरकार की ओर से महिला, छात्राओं और युवतियों के लिए किये गये कार्यों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान गांव की महिलाओं से गांव व टोले की समस्या को नोट किया गया।

 

 

शराब पीने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार आरोपियों में चैनपुर निवासी इरफान हुसैन तथा मोहम्मद टूना शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए गुरुवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष ने जानकारी दी।

 

ग्यासपुर और रामगढ़ पंचायत में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन प्रखंड के ग्यासपुर और रामगढ़ पंचायत में गुरुवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को राज्य सरकार के महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों से अवगत कराया गया और आत्मनिर्भर बनने के अनुभव साझा किए गए। सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।आत्मनिर्भर बनने वाली महिलाओं के अनुभव साझा किए गए।महिलाओं ने अपनी मांगें और आकांक्षाएं साझा कीं। सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी एल ई डी स्क्रीन पर वीडियो के माध्यम से दी गई।महिला संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित होंगी और अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकेंगी।

 

बीडीओ ने स्वच्छता पर्यवेक्षकों पर निकाला स्पष्टीकरण

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी ने स्वच्छता पर्यवेक्षकों पर निकाला स्पष्टीकरण। बताते चलें सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के सिसवा कला पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक चंद्र भूषण सिंह और रामगढ़ पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक मनीष भारती पर स्पष्टीकरण निकाला है। इस संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता पर्यवेक्षकों द्वारा स्वच्छता से संबंधित होने वाले बैठकों में बिना सूचना के अनुपस्थित रहने तथा कार्यों के प्रति लापरवाही बरती जा रही है।जिस संदर्भ में स्पष्टीकरण निकाल कर उनसे 24 घंटे जवाब देने को लेकर कहा गया है।

 

 

बाइक से गिरकर एक युवक घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन थाना क्षेत्र के मांझी रघुनाथपुर मार्ग पर गुरुवार को बाइक से गिरकर एक युवक घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय निवासी संतोष राजभर का पुत्र ऋतिक कुमार है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

 

 

सिवान औद्योगिक क्षेत्र का एक दिवसीय भ्रमण

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन सरकारी पॉलिटेक्निक बावनडीह के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा गुरुवार को सिवान औद्योगिक क्षेत्र का एक दिवसीय भ्रमण किया गया। यह भ्रमण संस्थान के प्लेसमेंट प्रभारी एवं अन्य संकाय सदस्यों द्वारा किया गया। जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय उद्योगों की कार्यप्रणाली को समझना, संस्थान और उद्योगों के बीच समन्वय स्थापित करना, तथा भविष्य में छात्रों के लिए प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के अवसरों की संभावनाएं तलाशना था। भ्रमण के दौरान कांटी फैक्ट्री
फ्लोर मिल आटा चक्की, पाइप निर्माण कारखाना, पीवीसी पाइप एवं निर्माण सामग्री के निर्माण की प्रक्रिया का अवलोकन किया गया।
इसके अलावा कई छोटे एवं मध्यम स्तर के उद्योगों का भी दौरा किया गया। औद्योगिक भ्रमण में आनंद सिंह, डीजीएम बैदा व अन्य मौजूद थे।

यह भी पढ़े

सरकार बड़ी है या समाज इसका निर्णय संविधान नहीं कर सकता!

जयराम सैनिक स्कूल में देश के भावी सैनिक नन्हे बच्चों ने नाटकों के माध्यम से दी प्रस्तुति

डबल इंजन की सरकार भारत रत्न डा. बीआर अंबेडकर के पद चिन्हों पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति का कर रही है उत्थान : नायब सिंह सैनी

Leave a Reply

error: Content is protected !!