सीवान की खबरें : सिसवन रघुनाथपुर मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग चला

सीवान की खबरें : सिसवन रघुनाथपुर मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग चला

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow

सीवान जिला के सिसवन थाना पुलिस ने रविवार को सिसवन रघुनाथपुर मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न गाड़ियों के कागजों की जांच की और कई गाड़ियों के चालान काटे। पुलिस ने विभिन्न गाड़ियों के कागजों की जांच की और कई गाड़ियों में त्रुटियां पाई गईं।त्रुटियों के आधार पर पुलिस ने ₹4000 के चालान काटे।

सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। पुलिस द्वारा नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाए जाते हैं ताकि सड़क पर चलने वाले वाहनों की जांच की जा सके और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा सके।

वही चैनपुर थाना पुलिस द्वारा चैनपुर सिवान मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चला कर गाड़ियों के कागजों की जांच की गई।

 

 

शराब पीने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार।गिरफ्तार आरोपियों में छितौली गांव निवासी मुक्ति साह तथा मुबारकपुर गांव निवासी शलेंद्र राम शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए रविवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष द्वारा जानकारी दी गई।

 

महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के रामगढ़ गांव में रविवार को जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को राज्य सरकार के महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों से अवगत कराया गया और आत्मनिर्भर बनने के अनुभव साझा किए गए। महिलाओं ने अपनी समस्याएं रखीं और कई सुझाव भी दिए। डिजिटल जागरूकता वैन के माध्यम से महिलाओं ने बिहार सरकार की योजनाओं के बारे में जाना।

 

मारपीट की घटना में दो सगे भाई बहन घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर उत्तर टोला गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो सगे भाई बहन घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी सहदर राय की पुत्री सपना कुमारी व उसका पुत्र बिट्टू कुमार शामिल है। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा रविवार को जानकारी दी गई।

 

महिला बाइक से गिरकर घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन थाना क्षेत्र के मोरवन गांव के एक महिला रविवार को बाइक से गिरकर घायल हो गई। महिला स्थानीय निवासी भी बिष्णु देव राम की पुत्री 28 वर्षीय पूजा कुमारी है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

 

बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती झांकी निकाली

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर रविवार दोपहर भीखपुर से चैनपुर के अंबेडकर चौक तक भव्य झांकी निकाली गई। झांकी में हाथी, घोड़े, डीजे और बैंड-बाजे शामिल रहे। जैसे ही झांकी अंबेडकर चौक पहुंची, जय भीम के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। इसके बाद सैकड़ों अंबेडकर प्रेमियों ने बारी-बारी से बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया।

यह भी पढ़े

भारत के एक्शन से पाकिस्तान बौखला गया है,क्यों?

भारत के एक्शन से पाकिस्तान बौखला गया है,क्यों?

कितने पकिस्तानियों ने छोड़ा भारत?

टीवी पर लाहौर जीत लिया, ज़मीन पर आँसू बहा दिए : प्रियंका सौरभ

महिला सशक्तिकरण सशक्त भारत का मार्ग : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों में निहित है विश्व कल्याण और शांति का मार्ग : मैथ्यू हितकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!