सीवान की खबरें :  करमासी गांव में हुई मारपीट में महिला घायल

 

 

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
01
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
01
previous arrow
next arrow

सीवान की खबरें :  करमासी गांव में हुई मारपीट में महिला घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना क्षेत्र के करमासी गांव में मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान पूनम देवी के रूप में हुई है। घायल महिला का इलाज सरकारी अस्पताल में कराया गया। घटना के संबंध में पुलिस जांच में जुटी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

 

पशुओं की बिमारी से पशुपालक परेशान

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन प्रखंड में पशुपालन करने वाले पशुपालकों को पशुओं की बीमारी से निपटने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी अशोक सिंह ने आरोप लगाया है कि प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय में समय पर डॉक्टर नहीं आते हैं और न ही पशुपालकों को उचित दवा उपलब्ध कराई जा रही है।अशोक सिंह ने बताया कि पशुओं की बीमारी के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल की इस लापरवाही के कारण पशुपालकों को मजबूरन अपने पशुओं का इलाज निजी अस्पतालों में करवाना पड़ रहा है, जिससे उनके लिए आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।हालांकि, अस्पताल कर्मियों ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का लाभ पशुपालकों को दिया जा रहा है। उनका कहना है कि पशुपालकों को उचित इलाज और दवाएं मुहैया कराई जा रही हैं।

 

सांप के काटने से वृद्ध व्यक्ति अचेत

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर चीरा टोला में सांप के काटने से वृद्ध व्यक्ति अचेत हो गया। अचेत व्यक्ति स्थानीय निवासी बालेश्वर महतो का 80 बर्षीय पुत्र शिवनाथ महतो है। वह शौच के लिए निकला था तभी उसे सांप ने डस लिया। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।

मारपीट की घटना में चार महिलाएं घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन। थाना क्षेत्र के नोनिया पट्टी गांव में आपसी जमीन विवाद में हुई मारपीट की घटना में चार महिलाएं घायल हो गई ।घायलो में स्थानीय निवासी श्रीनिवास महतो की पत्नी सुनैना देवी, ध्रुव महतो की पत्नी सुगानती देवी, शिवनाथ महतो की पत्नी बसंती देवी व पुत्री आशा कुमारी शामिल है। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

 

सांप काटने से दो अचेत

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन। थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर सांप काटने से दो लोग अचेत हो गए। सांप कटी की घटना में स्थानीय निवासी रमेश प्रसाद की पत्नी उषा देवी व नोनियापट्टी गांव निवासी राम इकबाल यादव का पुत्र सुरेश कुमार यादव शामिल है। सभी का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!