सीवान की खबरें : कचनार  में ट्रांसफार्मर पर तार जोड़ने के  दौरान करंट लगने से युवक की मौत

सीवान की खबरें : कचनार  में ट्रांसफार्मर पर तार जोड़ने के  दौरान करंट लगने से युवक की मौत

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow

सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गांव में एक युवक ट्रांसफार्मर के विद्युत तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृत व्यक्ति की पहचान कचनार गांव निवासी राम राज पड़ित के पुत्र अभिषेक पड़ित के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, अभिषेक गांव में ही अस्पताल के पास ट्रांसफार्मर के पास विद्युत तार जोड़ रहे थे, तभी वह करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।

स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूचना पाकर सिसवन थानाध्यक्ष राकेश कुमार और एसआई कौशल कुमार अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कागजी कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा, जहां पूरे घर में कोहराम मच गया। मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार शनिवार को किया गया।

 

 

हसनपुरा में जनता दरबार का आयोजन

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाया गया, जिसमें भूमि से जुड़े 8 मामलों पर सुनवाई की गई। हसनपुरा अंचलाधिकारी ने जनता दरबार में आपसी सहमति बनाते हुए जमीन से संबंधित विवादों का निपटारा किया।अंचल कर्मियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जनता दरबार में जमीन से जुड़े मामलों पर सुनवाई की गई और आपसी सहमति से विवादों का समाधान किया गया। इस पहल से लोगों को अपनी समस्याओं का समाधान करने में मदद मिली और क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने में योगदान मिला।

 

मैरवा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के मैरवा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जमीन से संबंधित विवादों का निपटारा किया गया। अंचलाधिकारी द्वारा आपसी सहमति बनाते हुए जमीनी विवाद का निपटारा किया गया, जिसमें पांच मामलों पर सुनवाई की गई।

आंचल कर्मियों ने बताया कि जनता दरबार में दोनों पक्षों की उपस्थिति में कागजातों के आधार पर आपसी सहमति बनाते हुए भूमि से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया।अंचलाधिकारी ने बताया कि जमीन विवाद के मामलों का निपटारा करना उनकी प्राथमिकता है और वे इस दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।जनता दरबार के आयोजन से लोगों को काफी राहत मिली है और वे अपनी समस्याओं का समाधान पाकर संतुष्ट हैं।

 

 

चैनपुर में पुलिस की छापेमारी, दो गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मछली बाजार चैनपुर में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों में राहुल यादव पिता कृष्णा यादव और हिमांशु कुमार पिता निक्की प्रसाद दोनों चैनपुर के निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 देसी कट्टा, 2 गोली और 20 लीटर देसी महुआ चुलाई शराब बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष कुमार गौरव सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

 

 

सिसवन थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के सिसवन थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें सिसवन अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने जमीनी विवाद पर सुनवाई की। इस दौरान आपसी सहमति बनाते हुए जमीन से संबंधित 5 मामलों का निपटारा किया गया।अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से लोगों ने जमीन से संबंधित विवाद निपटारा करने के लिए आवेदन दिया था।

आवेदन के आधार पर दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर शनिवार को थाना परिसर में उपस्थित होने को कहा गया था।जनता दरबार में दोनों पक्षों की उपस्थिति में कागजातों के आधार पर आपसी सहमति बनाते हुए भूमि से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया।

अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि जमीन विवाद के मामलों का निपटारा करना उनकी प्राथमिकता है और वे इस दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।जनता दरबार के आयोजन से लोगों को काफी राहत मिली है और वे अपनी समस्याओं का समाधान पाकर संतुष्ट हैं। अंचलाधिकारी ने बताया कि आगे भी इस तरह के जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा सके।

यह भी पढ़े

जिले में शांति एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मुहर्रम पर्व मनाने तथा इस अवसर पर विधि-व्यवस्था के संधारण को लेकर डीएम-एसपी ने जिले के विभिन्न स्थलों पर   फ्लैग मार्च  किया 

मलमलिया तीहरे हत्याकांड में 09 व्यक्ति पुलिस हिरासत में शेष के विरूद्ध सघन छापामारी जारी 

पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के छोटे भाई पंचतत्व में विलीन, शव यात्रा में राजनेताओं व गणमान्य लोगों की उमड़ी भीड़

पूर्व सांसद के भाई पंचतत्व में विलीन, मशरक से निकाली गई शव यात्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!