Headlines

सीवान पुलिस ने महज 05 घंटे के अंदर दम्पति हत्याकांड का  किया सफल उद्भेदनः 02 महिला सहित 04 अभियुक्त गिरफ्तार

सीवान पुलिस ने महज 05 घंटे के अंदर दम्पति हत्याकांड का  किया सफल उद्भेदनः 02 महिला सहित 04 अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

सीवान जिला के जामो बाजार थाना को दिनांक 22.09.25 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हेतिमपुर में कुछ व्यक्तियों के द्वारा एक दम्पति की निर्मम हत्या कर दी गयी है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक, सिवान, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महराजगंज एवं थानाध्यक्ष जामो बाजार थाना द्वारा घटनास्थल पर पहुँच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

मृतक दम्पति के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल, सिवान भेजा गया। घटनास्थल की जाँच FSL टीम द्वारा करायी गयी। घटना के त्वरित उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक, सिवान द्वारा SIT टीम का गठन किया गया।इस संबंध में जामो बाजार थाना कांड सं0-369/25, दिनांक 22.09.25. धारा-126 (2)/115/118(2)/109/3(1)/3(5) बी.एन.एस. दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

इसी क्रम में 05 घंटे के अंदर SIT टीम द्वारा छापामरी कर घटना में संलिप्त 02 महिला सहित 04 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है। > गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पत्ता:-
1. विरेश कुमार उर्फ दिपक, पिता-छोटेलाल प्रसाद, साकिन-हेतिमपुर, थाना-जामो बाजार, जिला-सिवान।

2. विकाश कुमार, पिता-छोटेलाल प्रसाद, साकिन हेतिमपुर, थाना-जामो बाजार, जिला-सिवान।

3 . लक्ष्मीना देवी, पति-छोटेलाल प्रसाद, साकिन-हेतिमपुर, थाना-जामो बाजार, जिला-सिवान।

4. खुशबू कुमारी, पिता-छोटेलाल प्रसाद, साकिन-हेतिमपुर, थाना-जामो बाजार, जिला-सिवान।
> जप्त / बरामद समानों की विवरणी:-
1. चार पहिया वाहन 01, 2. खोखा-04
> छापामारी टीम में शामिल सदस्य :-
1. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महाराजगंज।
2. SIT टीम।
3. अंचल पुलिस निरीक्षक, महाराजगंज।
4. थानाध्यक्ष जामो बाजार थाना एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी।
सिवान पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर….

यह भी पढ़े

वैशाली में किराना दुकान से चोरी का मामला सुलझा:दो आरोपी गिरफ्तार, 38 हजार रुपये और मोबाइल बरामद

वह तो पितृपक्ष में श्मशान घाट पर भी कवि सम्मेलन करवाते थे … 

भारत सरकार द्वारा ‘छठ’ को यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल कराने का प्रयास, कमिटी में मनोज भावुक शामिल

वाराणसी कचहरी में पुलिस व अधिवक्ता विवाद खत्म होने के आसार !

शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन शैलपुत्री माता की हुई पूजा।

वाराणसी में शिकायत दर शिकायत के बाद बिजली बिल संशोधन करने के नाम पर अधिकारियों की सह पर बाबू लोग धन उगाही करने में मशगूल हैं

सिधवलिया की खबरें :  बिजली के पंखे की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!