बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र सिवान पुलिस की बड़ी कार्रवाई
जिलांतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापामारी कर अवैध आग्नेयास्त्र बरामद
श्रीनारद मीडिया,सीवान (बिहार):

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक, सिवान के निर्देशन में सिवान पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न थानान्तर्गत अवैध हथियार बरामद किया गया है, जिसकी विवरणी निम्न प्रकार है-
1. महाराजगंज थाना
स्थान-कपिया निजामत इन्द्रलोक सिनेमा हॉल के पास छापामारी के क्रम में 01 देशी कट्टा, 02 कारतूस, 01 मोबाइल, 01 मोटरसाइकिल एवं 2.500 कि0ग्रा0 गांजा बरामद कर अभियुक्त अरविंद कुमार उर्फ छोटू, पिता रामबाबु महतो उर्फ रामबहादूर महतो, साकिन कपिया जागीर, थाना-महाराजगंज, जिला सिवान को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में महाराजगंज थाना कांड सं0-527/25,दिनांक-29.10.25, धारा-310(4)/310(5)/111 बी.एन.एस. एवं 25 (1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट तथा 8/20 (बी) (ii) दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
2. दरौली थाना
स्थान-दरौली गुठनी मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग के क्रम में 01 देशी कट्टा, 03 कारतूस एवं 01 मोटरसाइकिल बरामद कर अभियुक्त रोहित दुबे, पिता भृगुनाथ दुबे, साकिन दरौली, थाना-दरौली, जिला सिवान को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में दरौली थाना कांड सं0-291/25, दिनांक-29. 10.25, धारा-317(2)/338/336(3) बी.एन.एस. एवं 25 (1-बी) ए / 26 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रत्तर कार्रवाई की जा रही है।
3. नौतन थाना
स्थान-तिलमापुर चौराहा के पास वाहन चेकिंग के क्रम में 01 देशी कट्टा, 02 कारतूस एवं 01 मोटरसाइकिल बरामद कर अभियुक्त विकास यादव, पिता-हरिशंकर यादव, साकिन-नरकटिया, थाना-नौतन, जिला सिवान को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में नौतन थाना कांड सं0-265/25. दिनांक-30.10.25, धारा-25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
* सिवान पुलिस द्वारा विधानसभा चुनाव-2025 के मद्देनज़र जिले में निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने हेतु छापामारी, निगरानी, सतर्कता एवं सघन चेकिंग अभियान निरंतर जारी है।
यह भी पढ़े
मोंथा चक्रवात को लेकर भारी बारिश का अलर्ट
देवउठनी एकादशी का दिन भगवान विष्णु की योगनिद्रा से जागृति का प्रतीक है
प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित किया
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती का भव्य उत्सव मनाया गया

