रंगदारी मांगने वाले के विरूद्ध सिवान पुलिस की कड़ी कार्रवाई, संलिप्त 02 अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के नौतन बाजार स्थित जय श्री राम डायग्नोस्टीक एंड सिटी स्केन सेन्टर के संचालक मन्दु कुमार को एक अज्ञात नंबर से कॉल कर 10 लाख रूपये की रंगदारी की मांग की गई तथा राशि नहीं देने की स्थिति में जान से मारने की धमकी भी दी गई।
इस संबंध में नौतन थाना में दिनांक-07.02.26 को प्राप्त आवेदन के आधार पर धारा-308(5)/308(4) बी.एन.एस. के तहत कांड दर्ज कर तत्काल अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
अनुसंधान के क्रम में तकनीकी जाँच, कॉल डिटेल विश्लेषण एवं गुप्त सूचना के आधार पर नौतन थाना पुलिस एवं जिला आसूचना ईकाई की संयुक्त टीम द्वारा संदेह के आधार पर एक अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लिया गया।
पुछ-ताछ के क्रम में अभियुक्त द्वारा रंगदारी मांगने की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई। अभियुक्त के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर इस कांड में संलिप्त उसके सहयोगी, जो फर्जी सिम कार्ड जारी करने में शामिल था, को भी गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अन्य तथ्यों की भी जाँच की जा रही है। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
सिवान पुलिस द्वारा इस प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
1. नितेश कुमार कुशवाह, पिता-सतेन्द्र सिंह कुशवाह, साकिन रामगढ़, थाना-नौतन, जिला-सिवान।
2. हृदयानंद गिरी, पिता-शिवकुमार गिरी, साकिन-उकही मठिया, थाना-सराय, जिला-सिवान।
> जप्त / बरामद समानों की विवरणी :-
घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं सिमकार्ड
यह भी पढ़े
अगर दंड बोनाफाइड (सद्भावना से) है, तो यह आपराधिक अपराध नहीं बनता-हाई कोर्ट
यूपी की प्रमुख खबरें : सीएम योगी ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित किया
जनरल नरवणे की किताब में चीन पर ऐसा क्या लिखा है?
बाराबंकी में योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, बोले—कयामत तक बाबरी नहीं बन पाएगी

