सीवान पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, रईस खान सहित चार अपराधकर्मियों को किया गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
सीवान जिला पुलिस एवं STF टीम के संयुक्त अभियान में जिले के टॉप-10 में शामिल अपराधी रईस खान सहित अन्य 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक, सिवान के निर्देश पर सिवान जिलान्तर्गत अपराध के मुख्य शीर्षों में वांछित / फिरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक-21.09.25 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर सिवान पुलिस, जिला आसूचना इकाई एवं STF टीम के संयुक्त छापामारी में जिले के कुख्यात अपराधकर्मी रईस खान सहित अन्य 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :
1. रईस खान, पिता-कमरूल खान, सा० ग्यासपुर, थाना-सिसवन, जिला-सिवान।
(ये पूर्व से 52 कांडों में आरोपत्रित रहें हैं।)
2. मो० अफताब, पिता सलीम, सा० शहबाजपुर, थाना-तरैया, जिला-सारण। (इनके विरूद्ध सिवान जिलान्तर्गत कुल-06 कांड दर्ज किया गया है।)
3. शाह आलम, पिता-मजरूद्दीन आलम, सा० ग्यासपुर, थाना-सिसवन, जिला सिवान। (इनके विरूद्ध सिवान जिलान्तर्गत कुल-01 कांड दर्ज किया गया है।)
4. मुन्ना खान उर्फ अजी अहमद, पित्ता-अब्दुल अजीम खान, सा० ग्यासपुर, थाना-सिसवन, जिला-सिवान। (इनके विरूद्ध सिवान जिलान्तर्गत कुल-03 कांड दर्ज किया गया है।)
> जप्त / बरामद समानों की विवरणी –
1. रेगुलर पिस्टल-02
2. देशी कट्टा-01
3. कारतूस-43
4. मादक पदार्थ-4.50 कि0ग्रा0
5. मोबाइल-10
6. वॉकी टॉकी डिवाइस-02
7. बुलेटप्रुफ जैकेट-01
8. चार पहिया वाहन-06
9. मोटरसाइकिल-01
10. चाकू-02
11. अन्य सामग्री
> टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी :-
1. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1
2. STF टीम।
3. अंचल पुलिस निरीक्षक, आंदर
4. जिला आसूचना इकाई, सिवान।
5. थानाध्यक्ष सिसवन थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी/कर्मी।
सिवान पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर..
यह भी पढ़े
सिसवन की खबरें : नवरात्रि पूजा को लेकर चटेया गांव में निकाली गयी भव्य कलश यात्रा
अमेरिका के लिए क्यों महत्वपूर्ण है अफगानिस्तान का बगराम हवाईअड्डा?
पीएम मोदी के संबोधन में GST 2.0 का स्वदेशी मंत्र
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी राज्य सचिवालय की नई भवन क्यों नहीं बैठते?