रघुनाथपुर में सीवान एसपी ने किया जन संवाद,नशा,जाम और अपराध रोकने के लिए जनता से मांगी राय

रघुनाथपुर में सीवान एसपी ने किया जन संवाद,नशा, जाम और अपराध रोकने के लिए जनता से मांगी राय

थानाक्षेत्र के पतार और टारी बाजार में पुलिस चौकी की मांग बहुत जल्द होगी पुरी : एसपी

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया,प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार)

सीवान जिला के रघुनाथपुर थाना परिसर में शुक्रवार को सीवान पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने स्थानीय जनता से जन संवाद किया और थानाक्षेत्र से नशा,सड़क जाम और अपराध को रोकने के लिए जनता का राय भी जाना।

बिना प्रचार प्रसार के आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे लोगो ने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति से एसपी को अवगत कराते हुए सुखा नशा,सड़क जाम,बढ़ते अपराध,जंगली सूअर और नीलगायों से समाज और किसान को हो रहे नुकसानों से रूबरू करवाया।

थानाक्षेत्र के दो प्रमुख बाजार टारी और पतार में पुलिस चौकी खोलने की पुरानी मांग को जब दोहराया गया तब एसपी विक्रम सिहाग ने नए वर्ष में मांग पूरी होने की बात कही।

जनसंवाद कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन की ओर से एसडीपीओ गौरी कुमारी,आंदर इंस्पेक्टर राजेश कुमार,
थाना प्रभारी मनोज कुमार ,सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे। तो वही ग्रामीणों में अनिल यादव, मिथलेश सिंह,ऋषी यादव, नूर आलम खां, मुन्ना अंसारी, मंजेश यादव, नूरआलम, श्याम बिन, श्रीनिवास यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़े

मुजफ्फरपुर पुलिस ने लुटेरा गिरोह का किया भंडाफोड़, ट्रक से लूट की लाखों रूपये की दवाइयां बरामद

भारतीय संस्कृति की पुर्नस्थापना के संवाहक थे महामना 

बिहार: समस्तीपुर में बीजेपी नेता की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार, थाना अध्यक्ष सस्पेंड

शिक्षक सम्मान समारोह में बगौरा के अनुप पाठक हुए सम्मानित

विद्यालयों में हुई अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!