तीसरी पुण्यतिथि पर याद की गईं समाजसेविका अरुण लता सिन्हा

तीसरी पुण्यतिथि पर याद की गईं समाजसेविका अरुण लता सिन्हा

श्रीनारद मीडिया,   औरंगाबाद (बिहार):

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

सोमवार को प्रख्यात शिक्षाविद एवं पूर्व प्राचार्य स्मृतिशेष लाला शम्भू नाथ की धर्मपत्नी तथा समाजसेविका अरुण लता सिन्हा की तीसरी पुण्यतिथि यहां क्लब रोड स्थित सोनवर्षा वाणी परिसर में मनाई गयी। इस मौके पर उपस्थित बुद्धिजीवियों, गणमान्य नागरिकों और परिजनों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान उनकी जीवनी को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अरुण लता सिन्हा का सम्पूर्ण जीवन गरीबों – जरूरतमंदों की मदद , सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा और अनुशासन के प्रति समर्पित रहा । समाजसेवा – महिला हित के क्षेत्र में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनके पदचिन्हों पर चलना आज के दौर में आसान नहीं है। हम सभी को समाजसेवा, संस्कृति, संस्कार से जुड़े उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। अरूण लता सिन्हा के दिये संस्कार उनके परिवार में भी प्रदर्शित होता है।

इस मौके पर खादी ग्रामोद्योग के पूर्व अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, अजय वर्मा परिवार के सदस्यों में ई. ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, भारती श्रीवास्तव, नवबिहार टाइम्स के सम्पादक कमल किशोर, सोन वर्षा वाणी के संपादक श्रीराम अम्बष्ट, प्रकाश कुमार सिन्हा , सलोनी अम्बष्ट, संजना किशोर, आरती सिन्हा , साकेत कुमार, मृदुला अम्बष्ट, संस्कृति किशोर, कौस्तुभ किशोर, यशी किशोर , कुशाग्र समेत कई सेवानिवृत्त शिक्षकगण एवं बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

मांझी  में घटित लूट की घटना के घटनास्थल का एसएसपी सारण  ने किया निरीक्षण

साहसिक कार्य: युवक ने पोखरे में डूब रहे दो मासूमों की बचाई जान

बीआरसी में सेवानिवृत्त व राज्य स्तर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 16 शिक्षक हुए सम्मानित

तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद नए ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी: सुधांशु रंजन

लक्ष्‍मी नर्सिंग होम के संस्‍थापक डॉक्‍टर बीएल सिंह की नौवीं पूण्‍यतिथि मनायी गयी

बीस सूत्री उपाध्‍यक्ष  के माता पिता के पूण्‍यतिथि पर अखिल भारतीय कवि सम्‍मेलन आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!