26 नवम्बर ?  संविधान दिवस  पर विशेष 

26 नवम्बर ?  संविधान दिवस  पर विशेष

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

देश में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर को याद किया जाता है। यूजीसी द्वारा देश के सभी विश्वविद्यालयों को 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ के रूप में मनाने के आदेश दिए गए हैं।

दुनिया का सबसे बड़ा संविधान-

भारत के संविधान निर्माता के रूप में डॉ. भीमराव अम्बेडकर को पहचाना जाता है। इन्होंने भारतीय संविधान के रूप में दुनिया का सबसे बड़ा संविधान तैयार किया है। यह दुनिया के सभी संविधानों को परखने के बाद बनाया गया। इसे विश्व का सबसे बड़ा संविधान माना जाता है, जिसमें 448 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियां और 94 संशोधन शामिल हैं। यह हस्तलिखित संविधान है जिसमें 48 आर्टिकल हैं। इसे तैयार करने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन का वक्त लगा था।

26 नवंबर को है संविधान दिवस-

26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा की तरफ से इसे अपनाया गया और 26 नवंबर 1950 को इसे लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया। यह वजह है कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसके लिए 29 अगस्त 1947 को भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति की स्थापना की गई थी और इसके अध्यक्ष के तौर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की नियुक्ति हुई थी।

संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति की ओर से तैयार संविधान हिंदी और अंग्रेजी दोनों में ही हस्तलिखित और कॉलीग्राफ्ड था। इसमें किसी भी तरह की टाइपिंग या प्रिंट का इस्तेमाल नहीं किया गया था। संविधान सभा के 284 सदस्यों ने 24 जनवरी 1950 को दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए । दो दिन बाद इसे लागू किया गया था।

यह भी पढ़े

आज ही के दिन दहल उठा था मुंबई शहर, आतंकियों ने मचाया था मौत का तांडव

अपने बच्चों को तुकाराम ओम्बले की कहानियाँ सुनाना भारत! तभी तुम्हारे बच्चे योद्धा बनेंगे

युवाओं की जिम्मेदारी है नशामुक्त समाज होना

सिसवन प्रखंड के  बखरी पंचायत को छोड़ , रामपुर, सिसवां कला एवं नया गांव के निवर्तमान मुखिया चुनाव हारे

रघुनाथपुर के कुशहरा, खुजवां, गोपीपतियांव, चकरी और फुलवरिया पंचायत के वर्तमान  मुखिया चुनाव हारे, पढ़े किस प्रत्‍याशी को कितना मिला मत

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!