छह राज्यों में नहीं थम रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ी

छह राज्यों में नहीं थम रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ी

श्रीनारद मीडिया. स्टेट डेस्क

महाराष्ट्र और केरल समेत देश के छह राज्यों में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है। रविवार को सामने आए कुल 18 हजार से अधिक नए मामलों से करीब 85 फीसद इन्हीं छह राज्यों में पाए गए। इन दो राज्यों के अलावा इनमें पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु भी शामिल हैं। 100 और मरीजों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या भी बढ़ी है।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान 18,711 नए मामले मिले हैं। 36 दिनों बाद पहली बार शनिवार को 18 हजार से ज्यादा (18,327) नए मामले पाए गए थे। 29 जनवरी को 18,855 नए केस पाए गए थे। इनमें से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 10,187, केरल में 2,791 और पंजाब में 1,159 नए मामले शामिल हैं। बाकी के तीन राज्यों में से प्रत्येक में लगभग पांच सौ नए केस मिले हैं।

इस दौरान 100 लोगों की मौत हुई है, जिनमें महाराष्ट्र में 47, केरल में 16 और पंजाब में 12 मौतें शामिल हैं। मंत्रालय के मुताबिक देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 12 लाख 10 हजार को पार कर गया है। इनमें से अब तक एक करोड़ आठ लाख 68 हजार से ज्यादा मरीज पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं और 1,57,756 लोगों की मौत हुई है। मरीजों के उबरने की दर घटकर 96.95 फीसद पर आ गई है और मृत्युदर 1.41 फीसद पर बनी हुई है। सक्रिय मामले बढ़कर 1,84,523 हो गए हैं, जो कुल संक्रमितों का 1.65 फीसद है।

दो हफ्ते से 10 राज्यों में कोरोना से कोई मौत नहीं

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश के 10 राज्यों में पिछले दो हफ्ते से कोरोना महामारी के चलते किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 12 राज्यों में इस दौरान एक से 10 लोगों की जान गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में महामारी से कोई मौत नहीं हुई है। इनमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।

शनिवार को 7.37 लाख नमूनों का परीक्षण

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए गुरुवार को देशभर में 7,37,830 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक कुल 22 करोड़ 14 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!