प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के द्वारा आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी व चैतन्य देवियों की झांकी का किया गया आयोजन 

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के द्वारा आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी व चैतन्य देवियों की झांकी का किया गया आयोजन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र के द्वारा 21 से 24 अक्टूबर तक भगवान बाजार थाना से दक्षिण गुदरी राय के चौक पर आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी व चैतन्य देवियों की झांकी आयोजन किया गया है। ब्रह्मचारिणी ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा आध्यात्म रहस्य के गूढ़ संदेश को समझाया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था से जुड़ी माताओं, बहनों और भाइयों का विशेष सहयोग मिल रहा है।

प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की छपरा स्थित सेवा केंद्र की संचालिका बीके अनामिका दीदी ने बताया कि लगभग 25 वर्षो से संस्था के द्वारा चैतन्य देवियों की झांकी की प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। इस झांकी में सभी कुंवारी कन्याओं के द्वारा मां का वेश धारण कर प्रदर्शनी दिखाया जाता है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा चौतन्य देवियों की अनूठी झांकी का आयोजन प्रतिदिन किया जा रहा है। जिसका विधिवत उद्घाटन शहर के अधिकारियों, प्रतिष्ठित और गणमान्य व्यक्तियों द्वारा कराया जा रहा है। हालांकि पहला दिन भगवान बाजार थाना के पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष रंजीत कुमार जबकि दूसरे दिन प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ रवि रंजन रस्तोगी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया गया। संस्था के द्वारा नवरात्रि के अक्सर पर चैतन्य देवियों के लिए कार्यक्रम आयोजित कर माता के 9 सजीव स्वरूपों को दिखाया जा रहा है।


ब्रह्मकुमारी बहनों द्वारा बताया जा रहा है कि नवरात्र के अवसर पर माता की मूर्तियां तो विराजती हैं, लेकिन चौतन्य देवियों की झांकी बहुत ही कम देखने को मिलती है। स्थानीय सेवा केंद्र के द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव के तत्वाधान में आयोजित झांकी में ज्ञान गंगा, दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती, काली, गायत्री, वैष्णव, उमा और फरिश्ता जैसी ब्रह्माचारिणी देवी के साक्षात दर्शन भक्तों द्वारा किया जा रहा है। इसके बाद छोटी-छोटी बच्चियों के द्वारा मां के भक्तिमय गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया जाता है। यह प्रदर्शनी चार दिवसीय यानि दशमी तक चलेगी।

यह भी पढ़े

अवैध शराब की बड़ी खेप को पुलिस ने पकड़ा

छपरा शहर में दशहरा पर्व को लेकर  रूट चार्ट बने 

पुलिस द्वारा जप्त की गई ट्रैक्टर से अमनौर के एक चोर ने पार्ट चोरी करते रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार

दुर्गापूजा के अवसर पर कोहड़ा बाजार में नाटक का मंचन

शारदीय नवरात्रि के अष्टम दिन देवी महागौरी की होती है पूजा 

शारदीय नवरात्रि के अष्टम दिन देवी महागौरी की होती है पूजा 

आज का सामान्य ज्ञान :  बारिश में फूलने से नहीं बंद हो रहे लकड़ी के खिड़की-दरवाजे?

रघुनाथपुर में पदस्थापित पूर्व बीडीओ संतोष मिश्रा के पदोन्नति पर प्रखंडवासियों ने दी बधाई

देशी कट्टा के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!